heinous-video-bangladesh-kuwait-communal-violence-india

फैक्ट चेक: बांग्लादेश का जघन्य वीडियो कुवैत में भारत में सांप्रदायिक हिंसा के रूप में वायरल हो रहा

वकील मुजबिल अल-शरेका, @MJALSHRIKA के नाम से एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस अकाउंट के 185K फॉलोअर्स हैं। यूजर ने 30 अक्टूबर, 2021 को एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दो शख्स जमीन पर पड़े एक शख्स को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है कि “अरब और मुस्लिम मुल्क कहां है?, क्या हम भारत के नरसंहार हिंदू शासन के साथ हमेशा की तरह व्यापार जारी रखेंगे?, क्या हम उन्हें अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों को बेरहमी से मारने की इज़ाज़त देंगे? बहरे और गूंगे उम्माह?” पता चलता है कि अकाउंट यह दावा करना चाहता है कि यह घटना भारत में हुई है और वीडियो में एक मुसलमान को दो हिंदू युवतों द्वारा पीटा जा रहा है। यह अकाउंट कुवैत के लोगों से भी सवाल करता है कि क्या उन्हें भारतीयों के साथ अपना कारोबार जारी रखना चाहिए, जो हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मारते हैं? इस ट्वीट पर 1115 रीट्वीट, 160 कोट ट्वीट और 1572 लाइक हैं। तथ्यों की जांच: वीडियो के फ्रेम को गूगल पर सर्च करने पर पता चला कि यह वीडियो 21 मई 2021 का है, और यह वीडियो बांग्लादेश का है न कि भारत का। मामले की गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि जमीन पर पड़े व्यक्ति की हत्या करने वाले लोग एक ही धर्म के थे और उन्होंने बांग्लादेश के चटगांव डिवीजन के लक्ष्मीपुर-1 निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक एमए अवल के साथ ज़मीनी विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी। इसलिए, @MJALSHRIKA का उपरोक्त दावा भ्रामक है।

Continue Reading
people-gather-assam-protest

फैक्ट-चेक: बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में असम में जुटे हजारों लोग?

24 अक्टूबर 2012 को, जैसे ही बांग्लादेश में हिंसा पर विराम लगने की ख़बरें आईं, उसके बाद एक खेत में इकट्ठा हुए हजारों लोगों की एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल होने लगी। यूजर्स ने दावा किया कि, यह तस्वीर असम में की है, जहां बंग्लादेश में बांग्लादेशी हिंदुओं के ख़िलाफ हुई हिंसा के विरोध में […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: इंडिगो पायलट ने कुशीनगर के यात्रियों को भोजपुरी में दी बधाई?

29 अक्टूबर,2021 को ‘गोरखपुर ग्राफ्स’ नाम के एक फेसबुक पेज ने इंडिगो की उड़ान का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पायलट यात्रियों को संबोधित कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट भोजपुरी में यात्रियों का अभिवादन कर रहा था । गोरखपुर ग्राफ्स ने वीडियो को कैप्शन देते हुए कहा कि वीडियो […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या भारत-पाक मैच के दौरान दुबई में लव जिहाद हुआ था?

24 अक्टूबर 2021 को दुबई में टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर पाकिस्तान ने पहली बार भारत को वर्ल्ड कप में हराया था। इस मैच के बाद काफी विवाद भी हुए हैं। भारतीय क्रिकेटरों खासतौर पर विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा की […]

Continue Reading

फैक्ट-चेक: त्रिपुरा में हुई हिंसा के विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई

त्रिपुरा में हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा हुई है। सोशल मीडिया पर इस हिंसा से संबंधित वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में कुछ वीडियो और तस्वीरें भ्रामक भी हैं। 28 अक्टूबर को, यूजर्स ने दावा किया कि त्रिपुरा में जो सांप्रदायिक हिंसा हुई है, उसके ख़िलाफ राज्य में […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या रेस्टोरेंट में मुस्लिम लड़के ने हिंदू महिला को ड्रग देने की कोशिश की थी? जानें सच्चाई

24 अक्टूबर 2021 को, एक वीडियो वारयल होना शुरू हुआ, वीडियो एक रेस्तरां के सीसीटीवी फुटेज जैसा दिखता है। फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस एक पुरुष और एक महिला के बीच भोजन को बीच में रोक लेती है और लड़के से अपनी जेब खाली करने को कहती है। उसकी तलाशी लेते हुए […]

Continue Reading

फैक्ट-चेक: नासा ने अपोलो मिशन की तस्वीरों पर पृथ्वी की तस्वीर चिपकाई

हाल के कुछ दिनों में एक इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति को नासा द्वारा अंतरिक्ष से पृथ्वी की जारी की गई तस्वीरों पर सवाल करते देखा जा सकता है। वह शख्स इन तस्वीरों के नेचर पर सवाल उठाते रहा है, उन्हें फोटोशॉप्ड और पुनर्निर्मित बता रहा […]

Continue Reading

फैक्ट-चेक: स्वीडन बना कैश खत्म करने वाला पहला देश?

सोशल मीडिया पर यूरोपीय देशों खासतौर पर स्वीडन के बारे में लगातार भ्रामक और झूठे पोस्ट वायरल होते रहते हैं। अभी सोशल मीडिया पर स्वीडन के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि स्वीडन जल्द ही पूरी तरह से कैशलेस होने जा रहा है। सरकार सभी भौतिक नकदी को खत्म करके अपने सिस्टम […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: खराब सड़क पर पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहे रिक्शे के पलटने की सच्चाई

फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह पुलिस के अधिकारी एक रिक्शे में जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है, जिसके बाद इन पुलिसवालों […]

Continue Reading

फैक्ट-चेक: भारतीय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी ईरान में इस्लाम धर्म कुबूल किया?

22 अक्टूबर 2021 को सोशल मीडिया पर एक दावा किया जाने लगा कि भारतीय मूल के एक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी ने ईरान में इस्लाम धर्म अपना लिया है। इस दावे को पोस्ट करने वाले लोगों ने यह भी कहा कि वह व्यक्ति भारतीय वायु सेना का अधिकारी हैं और उसने इसके साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट […]

Continue Reading