फैक्ट चेक: कुरान दिखाकर बाढ़ का पानी रोकने की वीडियो को कश्मीर का बताकर भ्रामक दावा किया गया

फैक्ट चेक: कुरान दिखाकर बाढ़ का पानी रोकने की वीडियो को कश्मीर का बताकर भ्रामक दावा किया गया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बाढ़ के सामने पवित्र कुरान उठाए खड़ा है और तभी बाढ़ का पानी रुक जाता है । वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कश्मीर का है। वहीँ एक X यूज़र “TheMuslim786” ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “अल्लाहु अकबर । कश्मीर में एक स्थानीय नागरिक ने बाढ़ को रोकने के लिए पवित्र कुरान का इस्तेमाल किया और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बाढ़ का पानी शांत हो गया।” Link फैक्ट चेक : DFRAC टीम ने वायरल वीडियो की जांच के लिए इसे की-फ़्रेम्स में बदला और रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें यह वीडियो “KK TV Network” नामक एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे 15 अगस्त को अपलोड किया गया था। वीडियो में बताया गया है कि “खुदा जाने यह वीडियो पाकिस्तान के किस इलाके की है।” इसके अलावा हमें यही वीडियो “Kashmir 24 TV” के फेसबुक पेज पर भी मिला। वहां वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा था: “In Gilgit, a furious flood rushed toward a village.” निष्कर्ष : DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो भारतीय कश्मीर का नहीं है, बल्कि पाकिस्तानी क्षेत्र गिलगित का है। इसलिए सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा किया गया दावा भ्रामक है। 

Continue Reading

फैक्ट चेक: फैक्ट चेक: बाढ़ के कारण मकान के ढहने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक दो मंज़िला इमारत को अचानक से मिट्टी के खिसकने से गिरते हुए देखा जा सकता है। वहीं मकान के सामने खड़े लोग भागने की कोशिश करते है। लेकिन वे भी गिरते मकान के नीचे दब जाते है। Source: X सोशल साईट […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या वोट चोरी के आरोप में हरियाणा में हुई बीजेपी विधायक की पिटाई? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। इन आरोपों के बीच राहुल गांधी बिहार में 17 अगस्त से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ निकालने जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके हवाले से दावा किया जा […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: 48 मतदाताओं के कथित पिता ‘रामकमल दास’ से जुड़ी वायरल मतदाता सूची का जानिए सच

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपो के बीच सोशल मीडिया पर वाराणसी की 2023 की कथित वोटिंग लिस्ट जमकर वायरल हो रही है। वायरल मतदाता सूची के हवाले से दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची में 50 बच्चों […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या ब्रिक्स देश डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए डिजिटल मुद्रा लॉन्च करेंगे? जानिए सच्चाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को निशाना बनाते हुए टैरिफ का ऐलान किया है। उन्होने एक बार फिर से धमकी दी है कि जो ब्रिक्स देश अमेरिकी हितों की अनदेखी करेंगे, उन्हें अतिरिक्त 10% टैरिफ झेलना होगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हुआ है। जिसमे कहा गया कि अमेरिकी डॉलर […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या भारत ने अमेरिका के दवाइयों के 50 फीसदी ऑर्डर रद्द किए? जानिए सच्चाई

भारत दुनियाभर में जेनेरिक दवाइयों का एक बड़ा निर्यातक है। अमेरिका भी भारत से बड़ी मात्रा में जेनेरिक दवाइयों का आयात करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा वायरल हो रहा है कि भारत ने अमेरिका के […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या ईरान ने फिर से किया इजरायल के साथ जंग का ऐलान? जानिए सच्चाई

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के उत्तर में स्थित गाजा शहर पर सैन्य कब्जे के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। जिसका दुनिया भर में व्यापक विरोध हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा वायरल हो रहा है। जिसमे कहा जा रहा है कि फ़िलिस्तीनियों के लिए ईरान ने […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: बीजेपी सांसद का पुराना वीडियो हाल का बताकर भ्रामक दावा किया गया

भारत की 2000 वर्ग किमी जमीन पर चीन के कथित कब्जे को लेकर 2022 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर पहले ही सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता का एक वीडियो वायरल […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या तेल अवीव ने भारत से रूसी तेल खरीदना तुरंत बंद करने की मांग की ? जानिए सच्चाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा  रूस से तेल खरीदने को लेकर लगातार भारत पर टेरीफ़ लगाने की धमकी दे रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर इजरायल के हवाले से एक बड़ा दावा वायरल हो रहा है। जिसके कहा जा रहा है कि इजरायल ने भारत से रूस से तेल की खरीद को तुरंत बंद […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या ट्रंप की धमकी के बाद भारत ने रूस के साथ तेल खरीदना किया बंद? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने को लेकर लगातार भारत को लगातार टेरीफ़ की धमकी दे रहे है। इसी बीच दावा किया गया कि भारत ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के आगे झुककर रूस के साथ तेल खरीदना बंद कर दिया है। Source: X सोशल साईट X पर वेरिफाइड यूजर प्रोफेसर डॉ अरुण […]

Continue Reading