बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ के लिए मक्का की मस्जिद अल-हरम पहुंचे।

Source: X
सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर NIKs ने वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ के लिए मक्का की मस्जिद अल-हरम में देखे गए। अरे @Grok, मुसलमान मस्जिद में ऐसे कपड़े क्यों पहनते हैं?
फैक्ट चेक:

Source: ABP News
वायरल तस्वीर के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसी ही एक तस्वीर एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट में मिली। 02 दिसंबर 2022 को पब्लिश इस रिपोर्ट में तस्वीर के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि “सऊदी अरब में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunky)की शूटिंग खत्म करने के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को मक्का (Mecca) में स्पॉट किया गया। किंग खान की उमराह करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।”

Source: NBT
इसके साथ ही हमें 01 दिसंबर 2022 को पब्लिश एनबीटी की एक अन्य रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में भी वायरल तस्वीर को देखा जा सकता है। तस्वीर के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि “सऊदी अरब में ‘डंकी’ की शूटिंग खत्म करने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान ने पवित्र शहर मक्का का दौरा किया और मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह की, जो कभी भी की जा सकती है। सुपरस्टार की मक्का यात्रा की तस्वीरें एक फैन अकाउंट ने ऑनलाइन शेयर की हैं। क्लिक्स में शाहरुख को पवित्र स्थान पर लोगों से घिरे देखा गया। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो पूरी तरह से अलग कपड़े में नजर आ रहे हैं।”

Source: Aaj Tak
वहीं 01 दिसंबर 2022 को पब्लिश आज तक की एक अन्य रिपोर्ट में भी वायरल तस्वीर के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि “बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. UAE में ‘डंकी’ की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान उमराह के लिये मक्का पहुंच गए हैं। अब तक ये कयास लगाया जा रहा था कि शाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे हैं. पर अब ये कंफर्म हो गया है. साउदी अरब के एक पत्रकार ने ट्वीट करके कंफर्म किया।
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि शाहरुख खान की मक्का में उमराह करते हुए वायरल तस्वीर दिसंबर 2022 की है। उस समय वह फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद मक्का पहुंचे थे। इसलिए इस पुरानी तस्वीर को उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ से जोड़कर किया जा रहा दावा भ्रामक है।
| Claim Review | क्या शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ के लिए मक्का की मस्जिद अल-हरम पहुंचे? |
| Claim By | सोशल मीडिया यूज़र्स |
| Fact Check | भ्रामक दावा |
Sources: (Fact Check)
- एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट
- एनबीटी की न्यूज रिपोर्ट
- आज तक की न्यूज़ रिपोर्ट
