फैक्ट चेक: गुजरात वन विभाग के कर्मचारियों के प्रदर्शन का वीडियो दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन के नाम पर भ्रामक दावे के साथ वायरल

Fact Check Fact Check hi Misleading

एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि 2 नवंबर 2026 को दिल्ली पुलिस (@DelhiPolice) के जवान, पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध शाहदरा पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद दो अधिकारियों के तबादले के खिलाफ किया जा रहा है।

‘X’ (ट्विटर) पर @Control_Krishna नाम के एक अकाउंट ने यह वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा गया: “दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के ही खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।”

इसी तरह की पोस्ट यहाँ, यहाँ, यहाँ, यहाँ और यहाँ देखी जा सकती हैं।

फैक्ट चेक

DFRAC टीम ने पाया कि यह वीडियो किए गए दावे से संबंधित नहीं है। हालाँकि 2 नवंबर 2026 को दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने दो अधिकारियों के तबादले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन वायरल हो रहा यह वीडियो उस प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है। रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि यह वीडियो 1 नवंबर 2026 को ‘संगेचा नवघन’ (Sangecha Navghan) की फेसबुक पोस्ट से लिया गया है, जिनके बायो में ‘गुजरात फॉरेस्ट’ (Gujarat Forest) का ज़िक्र किया गया है।

उसी अकाउंट से कुछ और वीडियो भी शेयर किए गए थे, जिनमें वर्दी पहने कर्मियों को उसी जगह पर विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। आगे की जांच से पता चला कि यह फुटेज गांधीनगर में गुजरात वन विभाग (@GujForestDept) के कर्मियों के विरोध प्रदर्शन का है।

3 नवंबर 2026 की ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वन विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इन मांगों में रिस्क अलाउंस (जोखिम भत्ता) देना, ‘वन रक्षक’ और ‘वन पाल’ के बीच वेतन के अंतर को खत्म करना, सार्वजनिक छुट्टियों पर काम करने के लिए भुगतान, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना और लंबित ट्रांसफर आवेदनों का निपटारा करना शामिल था।

31 अक्टूबर 2026 की बीबीसी गुजराती की एक रिपोर्ट में भी उसी जगह के विसुअल्स दिखाए गए हैं और उन्हें वन विभाग के प्रदर्शन से जोड़ा गया है।

वेरिफाइड मीडिया चैनलों ने भी गुजरात वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रदर्शन की रिपोर्ट दी है, जिसे यहाँ, यहाँ और यहाँ देखा जा सकता है।

इसके अलावा, वायरल फुटेज में दिख रही जगह की जियोलोकेशन से पुष्टि होती है कि यह गुजरात के गांधीनगर में स्थित ‘सत्याग्रह छावनी’ है।

निष्कर्ष:

वायरल वीडियो में गांधीनगर में गुजरात वन विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन दिख रहा है, ना कि दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों का है, जो दो अधिकारियों के तबादले के खिलाफ विरोध कर रहे हों।

Claim Reviewवीडियो में कथित तौर पर 2 नवंबर, 2026 को दिल्ली पुलिस के जवानों को पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है।
Claim Byसोशल मीडिया यूज़र्स
Fact Checkभ्रामक दावा

Sources:

  1. संगेचा नवघन के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया मूल वीडियो।
  2. संगेचा नवघन की फेसबुक प्रोफाइल।
  3. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट।
  4. बीबीसी गुजराती की रिपोर्ट।
  5. अन्य प्रतिष्ठित मीडिया चैनल।
  6. ओरिजनल वीडियो की जियोलोकेशन (भौगोलिक स्थिति)।