अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन का सच क्या है?

Fact Check hi Featured Misleading

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद महिलाओं के प्रदर्शन के कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल तालिबानी हुकुमत में अफगानी महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान में कई जगहों पर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इन महिलाओं के वीडियो को लोग शेयर भी कर रहे हैं। लेकिन यहां कई ऐसे वीडियो भी हैं, जिनको शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह अफगानी महिलाओं के प्रदर्शन के वीडियो हैं।

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं का एक बड़ा ग्रुप प्रदर्शन कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये महिलाएं अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के सामने प्रदर्शन कर रही हैं। इस वीडियो को हजारों लोग शेयर किए हैं और इसके लाखों व्यूज भी हैं।

फैक्ट चेकः

वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की गहनता से जांच की कई। वीडियो के अलग-अलग फ्रेमों का अध्ययन किया गया तो कई तथ्य सामने आए। विरोध प्रदर्शन कर रहीं ये महिलाएं बिल्कुल तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन यह प्रदर्शन अफगानिस्तान नहीं बल्कि ईरान में हो रहा है। दरअसल ईरान के कोम क्षेत्र में बहुत से अफगानी शरणार्थी रहते हैं। तालिबानी कब्जे के बाद महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस न्यूज को ईरान की कोम न्यूज ने भी 6 अगस्त 2021 को प्रकाशित किया है।

इन तथ्यों की जांच से पता चलता है कि वायरल हो रहा वीडियो सही है लेकिन इसके साथ किया जा रहा दावा गलत है। क्योंकि वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह काबुल का है, जबकि सच्चाई यह है कि यह वीडियो ईरान का है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *