फैक्ट चेक: क्या लखनऊ में गृह-युद्ध जैसे हालात बन गए? वायरल वीडियो के साथ भ्रामक दावा

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे भीषण आग लगी हुई दिखाई दे रही है। आग के साथ आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आ रहा है।

Source: X

वायरल वीडियो को सोशल साइट X (पूर्व ट्विटर) पर यूजर हत्तोरी सेंशी ने शेयर करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में “गृह-युद्ध” जैसे हालात बन गए हैं।

Source: X

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इसी वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

Source: X

वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC ने वीडियो के कीफ्रेम निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान यही वीडियो हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में मिला। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना लखनऊ के विकासनगर इलाके की है, जहां बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि आग लगने के बाद 30 से अधिक गैस सिलेंडर फट गए थे। इस हादसे में 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं।

Source: Aaj Tak

इसके अलावा हमें घटना से जुड़ी Aaj Tak, Zee News और अन्य मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट्स भी मिलीं। इन रिपोर्ट्स से साफ होता है कि वायरल वीडियो लखनऊ के विकासनगर में लगी आग का है।

वहीं, वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने अबू अशरफ से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो विकासनगर में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग का है।

निष्कर्ष:

वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है। वीडियो लखनऊ में किसी “गृह-युद्ध” या “सिविल वार” जैसी स्थिति का नहीं है, बल्कि विकासनगर इलाके में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग का है, जिसमें कई सिलेंडर फटने से आग और अधिक फैल गई थी।