अपने अतरंगी फैशन के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि उर्फी ने इस्लाम धर्म छोड़ दिया है और अब उन्होंने अपना नाम बदलकर “गीता भारद्वाज” रख लिया है।

Source: X
सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर द अनबोर्न आयोगी ने उर्फी जावेद की तस्वीर वाला एक पोस्टर शेयर किया। जिस पर लिखा है कि उर्फी जावेद बनी गीता भारद्वाज, छोड़ा इस्लाम धर्म। वायरल पोस्टर के साथ उन्होने ये भी लिखा कि इस जगत में मात्र एक धर्म है सत्य सनातन बाकि तो………………….?

Source: X
वहीं एक अन्य यूजर अभिषेक अग्निहोत्री कट्टर हिन्दू ने वायरल पोस्टर को शेयर कर लिखा कि कोई मुझे बताएगा क्या उर्फी जावेद ने इस्लाम छोड़ दिया है किसी ने बोला इसका अब्बू गलत किया था

Source: X

Source: X
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने अलग-अलग टिप्पणी के साथ वायरल पोस्टर को शेयर किया है। जिसे यहाँ पर क्लिक कर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:

वायरल पोस्टर में किये गए दावे की जांच के दौरान हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली। इनमें आज तक की 1 फरवरी 2026 की रिपोर्ट भी शामिल है, जिसमें खुद उर्फी जावेद ने वायरल दावे को खारिज किया है। उर्फी जावेद ने साफ कहा: “मैंने बहुत पहले ही धर्म छोड़ दिया था। ये सब कौन बना रहा है? मैंने अपना नाम नहीं बदला है। मैं किसी धर्म को नहीं मानती, मैं नास्तिक हूं।”

दरअसल, 31 जनवरी को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया था कि उर्फी को इस्लाम से ‘निकाल दिया गया’ है और उनका नाम गीता भारद्वाज रखा गया है। हालांकि, इस दावे का कोई आधिकारिक या विश्वसनीय प्रमाण नहीं मिला।

इसके अलावा एबीपी न्यूज़, न्यूज़ 18, नवभारत टाईम्स, तथा टाईम्स नाउ हिन्दी की रिपोर्ट्स में भी इस वायरल दावे को गलत बताया गया है।
निष्कर्ष:
उर्फी जावेद के इस्लाम धर्म छोड़ने और “गीता भारद्वाज” नाम रखने का दावा पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। उर्फी ने खुद स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपना नाम नहीं बदला है और वह किसी धर्म को नहीं मानती हैं।

