सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युद्धपोत (warship) नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह अमेरिकी जहाज USS Truxtun (DDG-103) है, जिसे भारत के मुंबई पोर्ट पर रिसप्लाई देकर ईरान के खिलाफ नाकाबंदी में अमेरिका की मदद कर रहा है।

Source: X
सोशल साईट X पर वेरिफाइड यूजर इर्वेस ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा, “प्रिय ईरान, अपने दुश्मनों को पहचानो। यहाँ USS ट्रक्सटन (DDG-103) का एक एक्सक्लूसिव वीडियो है, जिसे भारत के मुंबई पोर्ट पर फिर से सप्लाई किया जा रहा है। यह इस बात का पक्का सबूत है कि भारत, ईरान की नाकाबंदी करने में USA की मदद कर रहा है और ईरान को भारतीय जहाजों को होर्मुज से गुज़रने की इजाज़त न देकर बदला लेना चाहिए।” (हिन्दी अनुवाद)

Source: X

Source: X

Source: X
इसके अलावा कई अन्य वेरिफाइड यूजर ने भी वायरल वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर क्लिक कर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:
DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि यह दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो अमेरिकी शिप USS Truxtun (DDG-103) का मुंबई पोर्ट पर पहुंचने का वीडियो नहीं है। यह वीडियो जापानी शिप Yūdachi (DD-103) है, जो किसी पोर्ट पर खड़ी है।

वायरल वीडियो की जांच के दौरान हमने पाया कि शिप पर “103” लिखा हुआ है। इसी सुराग के आधार पर आगे जांच की गई।

Source: TOI
जांच के दौरान The Times of India की 12 अगस्त 2016 की एक पुरानी रिपोर्ट मिली, जिसमें इसी तरह का जहाज दिखाया गया है। उस तस्वीर में भी “103” लिखा है, लेकिन खास बात यह है कि उस पर जापान का झंडा लगा हुआ है।

Source: TOI
रिपोर्ट के मुताबिक, यह जहाज जापान की नौसेना (JMSDF) का है, जिसका नाम JS Yūdachi (DD-103) है। यह जहाज 2016 में एक आधिकारिक दौरे पर मुंबई आया था।

Source: The Hindu
इसके अलावा, The Hindu की रिपोर्ट में भी इन जापानी जहाजों के मुंबई आने की पुष्टि की गई है।

वायरल दावे की पड़ताल के दौरान असली USS Truxtun और वीडियो में दिख रहे जहाज के बीच कई अंतर भी देखे गए। जांच के दौरान निम्न अंतर साफ देखे गए:
- एंकर और जहाज के फ्रंट डिजाइन में अंतर
- जहाज पर लिखा “103” नंबर अलग स्टाइल में दिखाई देता है
- सुपरस्ट्रक्चर (ऊपरी ढांचा) और सेंसर सिस्टम अलग हैं
- वायरल वीडियो का जहाज, जापानी जहाज JS Yūdachi से मेल खाता है, न कि अमेरिकी USS Truxtun से
हालांकि हम स्वतंत्र रुप से यह पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं कि जापानी शिप का वीडियो किस पोर्ट पर खड़े होने का है, लेकिन यह स्पष्ट हो रहा है कि वायरल वीडियो अमेरिकी शिप USS Truxtun (DDG-103) का नहीं है, बल्कि यह वीडियो जापानी शिप Yūdachi (DD-103) का है।
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो में दिख रहा जहाज अमेरिकी नहीं, बल्कि जापान का JS Yūdachi (DD-103) है।

