ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ओवैसी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएं।

Source: X
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर यूजर रोहित गुप्ता ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि “मैं चाहता हूँ कि योगी आदित्यनाथ यूपी में तीसरी बार सरकार बनाएं!” ~ असदुद्दीन ओवैसी

Source: X

Source: X
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:

Source: X
वायरल वीडियो के साथ किए गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसा ही एक वीडियो X (पूर्व ट्विटर) पर मिला। वीडियो को न्यूज़ एजेंसी एएनआई हिन्दी न्यूज़ के हैंडल से 25 अक्टूबर 2026 को शेयर किया गया। वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया कि #WATCH | कैराना, उत्तर प्रदेश: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “…हम पूरी कोशिश करेंगे कि BJP की सरकार न बने और हमारे उम्मीदवार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक के तौर पर चुने जाएं।”

Source: X
आगे की जांच में हमें ऐसा ही एक अन्य वीडियो X (पूर्व ट्विटर) पर न्यूज़ एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के हैंडल से 26 अक्टूबर 2026 को शेयर किया गया। वीडियो को शेयर कर लिखा गया कि “खबर | ओवैसी बोले: उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार न बने, इसके लिए AIMIM पूरी कोशिश करेगी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगी कि उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार न बने।”

Source: X
इसके साथ ही हमें X (पूर्व ट्विटर) पर न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस का भी वीडियो मिला। वीडियो को 25 अक्टूबर 2026 को शेयर करते हुए लिखा गया कि शामली, उत्तर प्रदेश: गठबंधन के सवाल पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”जब गठबंधन फाइनल हो जाएगा, तो हम आपको बता देंगे। हमने पहले ही रिकॉर्ड पर यह बात कही है और बार-बार कह रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि ये लोग इसका कुछ और ही मतलब निकाल रहे हैं! हमारी पार्टी भी नहीं चाहती कि योगी आदित्यनाथ तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। अगर आप भी ऐसा नहीं चाहते और हम भी ऐसा नहीं चाहते, तो जिसका भी मकसद यही होगा, हम उसके साथ हाथ मिला लेंगे।”
वायरल वीडियो के संबंध में DFRAC ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान से भी बातचीत की। उन्होंने वायरल दावे को खारिज करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। शादाब चौहान के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा वीडियो को एडिट करके प्रसारित किया जा रहा है, ताकि प्रदेश में मुस्लिम नेतृत्व मजबूत न हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ओवैसी का वास्तविक वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।”
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है। ओवैसी ने यह नहीं कहा था कि वह चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएं। इसके उलट, उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनें। इसलिए वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है।
| Claim Review | फैक्ट चेक: क्या असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ यूपी में तीसरी बार सरकार बनाएं? |
| Claim By | सोशल मीडिया यूज़र्स |
| Fact Check | भ्रामक दावा |
Sources: (Fact Check)
- ANI Hindi – X पर शेयर किया गया ओवैसी के बयान का वीडियो
- PTI – X पर शेयर किया गया ओवैसी के बयान का वीडियो
- IANS – X पर शेयर किया गया ओवैसी के बयान का वीडियो
- AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान से DFRAC की बातचीत
