सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक विमान को बीच सड़क पर इमरजेंसी लेंडिंग की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन लेंडिंग के दौरान दुर्भाग्य से विमान क्रेश हो जाता है। वायरल वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का बताया जा रहा है।

Source: X
सोशल साईट X पर वेरिफाइड यूजर मोहम्मद जीशान अंसारी ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि फ्लोरिडा के नेपल्स में I-75 हाईवे पर आसमान से मौत उतर आई। इंजन फेल होने के बाद पायलट ने हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आए। यह मंजर देखना भी दिल दहला देता है

Source: X
वायरल वीडियो को कई अन्य यूजर ने भी ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:

वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने दावे से जुड़े कुछ कीवर्ड सर्च किये। इस दौरान हमें 10 दिसंबर 2025 को पब्लिश हिंदुस्तान टाईम्स की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट से बताया गया कि फिक्स्ड-विंग मल्टी-इंजन एयरक्राफ्ट” सोमवार, 8 दिसंबर को शाम 5:45 बजे के आसपास फ्लोरिडा के कोकोआ में I-95 के साउथबाउंड लेन में एक 2023 टोयोटा कैमरी से टकरा गया।

हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आए डैशकैम फुटेज को देखने पर पता चला कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा विमान अलग है।

ऐसे में हमने जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल वीडियो की एआई डिक्टेक्टर टूल हाईव मोड्रेशन से जांच की। इस दौरान हमने पाया कि वायरल वीडियो के एआई से निर्मित होने की संभावना 99.8 फीसद है।
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि वायरल वीडियो भ्रामक है। क्योंकि वीडियो एआई जनरेटेड है। वीडियो का वास्तविकता से कोई सबंध नहीं है।

