incredible catch

फैक्ट चेकः महिला क्रिकेटर का उल्टा छलांग लगाकर अविश्वसनीय तरीके से कैच करने का वीडियो AI-जनरेटेड है

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक भारतीय महिला खिलाड़ी उल्टा छलांग लगाते हुए अविश्वसनीय तरीके से बॉल कैच करती है। इस वीडियो को शेयर करते यूजर्स लिख रहे हैं कि क्रिकेट के इतिहास इससे पहले ना तो ऐसा कैच किया गया होगा और ना ही निकट भविष्य में ऐसा कैच लिया जा सकता है। वायरल वीडियो संभवतः भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच मैच का है, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है और भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए Ravindra Chauhan नामक यूजर ने लिखा, ‘साथियों क्रिकेट में भी कुछ ऐसे पल आंतें है जो इतिहास बन जातें हैं।आजतक मैंने ऐसा कैच पकड़ते नही देखा, अगर आप लोगों ने देखा हो तो बताएं?’

लिंक

Dhiraj Kumar नामक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कैच ना पहले कभी लिया गया और ना आगें आसानी से लिया जा सकता है.!! ना भूतों ना भविष्यति’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह क्रिकेट में बॉल कैच करने का वास्तविक वीडियो नहीं है, बल्कि यह AI-जनरेटेड वीडियो है। वहीं वायरल वीडियो का विश्लेषण करने के बाद एआई एक्सपर्ट कुमार अनिकेत ने DFRAC को बताया कि वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाया गया है।

हमने वीडियो को गौर से देखने पर पाया कि वायरल वीडियो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच प्रतीत हो रहा है। इसके बाद हमने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में भारत महिला टीम की न्यूजीलैंड महिला टीम के साथ हाल-फिलहाल की मैचों का परिणाम देखा। लेकिन हमें यहां ऐसा कोई मैच का परिणाम नहीं मिला। हमने पाया कि वेबसाइट पर भारतीय महिला टीम की बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमों पर मिली शानदार जीत का रिजल्ट पोस्ट किया गया है।

लिंक

वायरल वीडियो का बारिकी से जांच करने हमने इसमें कई असंगतियां पाईं। जैसे- महिला खिलाड़ी खिलाड़ी की जर्सी पर NDM लिखा है, जबकि जर्सी भारतीय टीम की है। वहीं टिकर पर चल रहे स्कोरबोर्ड पर भी कई असंगतियां हैं, जैसे- New Zeeland को New Zz4 लिखा गया है, जबकि स्कोर भी गलत लिखा गया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमारी टीम ने वायरल वीडियो की जांच AI-डिटेक्टर टूल्स हाइव मॉडरेशन, डीपफेक-ओ-मीटर और FAUXLENS पर की। इन टूल्स की परिणाम में सामने आया कि यह वीडियो AI-जनरेटेड है। डीपफेक-ओ-मीटर पर 99.8 प्रतिशत और हाइव मॉडरेशन पर 89.1 फीसदी और FAUXLENS पर 90 प्रतिशत AI-जनरेटेड होने का परिणाम आया है।

वायरल वीडियो के बारे में और ज्यादा विस्तृत विश्लेषण के लिए हमारी टीम ने एआई एक्सपर्ट कुमार अनिकेत से संपर्क किया। अनिकेत ने हमें बताया कि वीडियो में कई ऐसे प्रमाण हैं, जो इसे AI-जनरेटेड कंटेंट बताते हैं। अनिकेत ने बताया कि गेंद की मूवमेंट से लेकर दोनों टीमों के नाम, टिकर का स्कोर बोर्ड और खिलाड़ी की जर्सी पर अस्पष्ट लिखावट स्पष्ट करती है कि वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है क्रिकेट में भारतीय महिला खिलाड़ी द्वारा अविश्वसनीय तरीके से बॉल कैच करने का वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है। इसलिए यूजर्स का दावा फेक है।

Claim ReviewVideo of female cricketer taking incredible catch
Claim BySocial Media Users
Fact checkAI-Generated image

Sources:

  1. Hive Moderation AI tool
  2. Deepfake-o-Meter AI tool
  3. FAUXLENS AI tool
  4. Expert Kumar Aniket Statement to DFRAC
  5. BCCI Website