सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि थाने में लॉक-अप से बाहर आ रहे आरोपी के कान में एक पुलिसकर्मी कुछ कहता है, जिसके बाद आरोपी लंगड़ाने लगता है। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस का बताते हुए शेयर किया गया है।
इस वीडियो को शेयर कर राजन यादव नामक यूजर ने लिखा, ‘यूपी पुलिस का लंगड़ा वाला अजीबोगरीब कारनामा, पुलिस एक अपराधी को पकड़ती है सकुशल वो अपने पैरों पर खड़ा होता है फ़िर एक दारोगा जी आते और कान में कुछ फूंक मारते तुरंत अपराधी की चाल लंगड़े वाले हो गई’

फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि यह वीडियो यूपी पुलिस का नहीं है, बल्कि गुजरात का है। हमें वीडियो के संदर्भ में आज तक, न्यूज-24 और गुजरात तक सहित मीडिया कई रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें बताया गया है कि यह वीडियो आणंद जिले के आंकलाव थाने का है, जहां लॉक-अप से बाहर निकल रहे रेप और हत्या के आरोपी की कान में एक पुलिसकर्मी कुछ कहता है, जिसके बाद वह लंगड़ाने लगता है। आरोपी का नाम अजय उर्फ राहुल पढियार है, जिस पर 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने का आरोप है।

निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो यूपी पुलिस का नहीं है। यह वीडियो गुजरात के आणंद के आंकलाव थाने का है। इसलिए यूजर का दावा भ्रामक है।

