Kajal Aggarwal Death

फैक्ट चेकः अभिनेत्री काजल अग्रवाल के निधन की फेक न्यूज वायरल

Fact Check Fake Featured

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। जिसमें सिंघम, स्पेशल-26 जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच काजल अग्रवाल के निधन की सूचना सोशल मीडिया खासतौर पर फेसबुक पर शेयर की जा रही है। एक रील पोस्ट कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक एक्सीडेंट में काजल अग्रवाल का निधन हो गया है।

फेसबुक पर एक रील पोस्ट कर रोहन मुर्मू नामक यूजर ने लिखा, ‘R.I.P.South actress काजल अग्रवाल अब नहीं रहे’

लिंक

वहीं उत्तम सिंह नामक यूजर ने भी काजल अग्रवाल के निधन के दावे के साथ रील शेयर किया है। इस रील पर टैक्स्ट लिखा है, ‘एक बॉलीवुड का सितारा टूट गया। एक्सीडेंट में हुई मौत। RIP’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल दावे की जांच के लिए काजल अग्रवाल के एक्स हैंडल @MsKajalAggarwal को देखा। हमें काजल अग्रवाल का एक पोस्ट मिला, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने वायरल दावे को पूरी तरह से झूठ करार दिया है।

उन्होंने लिखा, ‘मुझे कुछ बेबुनियाद खबरें मिली हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि मेरा एक्सीडेंट हुआ था (और अब मैं इस दुनिया में नहीं हूँ!) और सच कहूँ तो, यह काफी मज़ेदार है क्योंकि यह बिल्कुल झूठ है। 😄 मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूँ कि ईश्वर की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूँ, सुरक्षित हूँ और बहुत अच्छा कर रही हूँ। मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूँ कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें प्रसारित करें। आइए अपनी ऊर्जा सकारात्मकता और सच्चाई पर केंद्रित करें।’

लिंक

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि काजल अग्रवाल के निधन की फेक न्यूज शेयर की जा रही है। काजल अग्रवाल सुरक्षित हैं और स्वस्थ्य हैं। उन्होंने इसे फेक न्यूज करार दिया है।