Home / Misleading / फैक्ट चेकः तालिबान ने स्वीकारा- BJP-RSS के राज में भारत बना पावरफुल? 

फैक्ट चेकः तालिबान ने स्वीकारा- BJP-RSS के राज में भारत बना पावरफुल? 

Taliban

सोशल मीडिया पर अक्सर फेक और भ्रामक सूचनाएं वायरल होती रहती हैं। यूजर्स इन वीडियो की सच्चाई जाने बगैर इन्हें शेयर करते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मौलाना को बीजेपी और आरएसएस के राज में भारत के पावरफुल होने की बात कहते सुना जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो तालिबान के मुख्य सचिव की हैं। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- “तालिबान ने खुद स्वीकार किया कि भारत में RSS और BJP ज्यादा ताकतवर हैं, जब तक भारत में BJP रहेगी कोई देश उस पर हमला नही कर सकता। अगर भारत पर हमला करना हैं तौ पहले BJP हटाओ, इस विडियों को देखिए कि तालिबान के मुख्य सचिव ने पाकिस्तान में क्या कहा,  @BJP4India @RSSorg #जय_श्री_राम‌‌” 

https://twitter.com/Gautambhatt005/status/1572523441139625984?s=20&t=1bmbTraBHjwAdczYHSoQ4A
Twitter Post

वहीं कई अन्य यूजर्स भी ऐसा ही दावा कर रहे हैं। 

फैक्ट चेकः 

वायरल हो रहे वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए हमने सबसे पहले DFRAC की लाइब्रेरी में सर्च किया। हमने पाया कि यह वीडियो इससे पहले भी वायरल हो चुका है और DFRAC ने 9 जनवरी 2022 को इस वीडियो का फैक्ट किया है। जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं। 

DFRAC Post

हमारे फैक्ट चेक के मुताबिक यह वीडियो तालिबान के मुख्य सचिव की नहीं बल्कि पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषक खालिद महमूद अब्बासी की हैं, जो इस्लामाबाद में रहते हैं। अब्बासी इस वीडियो में भारत के राजनीतिक परिस्थियों का विश्लेषण कर रहे हैं। इस वीडियो को खालिद महमूद अब्बासी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 3 अगस्त 2021 को अपलोड किया गया था। 

Youtube

निष्कर्षः 

हमारे फैक्ट चेक से स्पष्ट हो रहा है कि वायरल वीडियो में बीजेपी और आरएसएस की तारीफ करने वाले शख्स पाकिस्तानी के राजनीतिक विश्लेषक हैं, जिसे तालिबान का मुख्य सचिव बताया जा रहा है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा गलत है। 

दावा- तालिबान ने स्वीकारा- BJP-RSS के राज में भारत बना पावरफुल

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स 

फैक्ट चेक- भ्रामक 

Tagged: