सोशल मीडिया पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गणवेश में कुछ अन्य लोगों के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में चंद्रशेखर आजाद को नीले रंग से घेरा गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी और वह RSS के गुप्त उत्पाद हैं।

Source: X
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर रिस्की यादव ने वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा कि चंद्रशेखर आजाद रावण ने अपना राजनीतिक जीवन ABVP से शुरू किया था वो RSS के गुप्त उत्पाद है। स्वाति चतुर्वेदी पत्रकार भाई RSS तो मोसाद से भी तगड़ी फील्डिंग लगाती है 13 साल बाद चंदू भाई को खड़ा करके पहले बसपा खत्म करवाई। अब ओवैसी के साथ मिलवाकर मुस्लिम नेताओं को खत्म करवाने भेजा है।

Source: X

Source: X
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल तस्वीर को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:
वायरल तस्वीर के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। लेकिन तस्वीर से जुड़ी हमें कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें तस्वीर में कई विसंगतिया देखने को मिली। जैसे तस्वीर में कई लोगों के चेहरे एक जैसे दिखाई देते हैं, कुछ लोगों के हाथों और लाठियों की बनावट में भी असामान्य विसंगतियां नजर आती हैं।

ऐसे में हमने जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल तस्वीर की AI डिक्टेक्टर टूल SynthID Detector से जांच की। जिसमे सामने आया कि वायरल तस्वीर को OpenAI की मदद से एडिट कर बनाया गया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने एक अन्य AI डिक्टेक्टर टूल AI Image Detector टूल से जांच की। जांच में सामने आया कि वायरल तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 96 फीसद है।

इसके अलावा हमने वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए एक अन्य AI डिक्टेक्टर टूल Truth Scan की भी सहायता ली। इस दौरान वायरल तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 97 फीसद सामने आई।

Source: X
इसके साथ ही हमें आधिकारिक रूप से वायरल तस्वीर के सबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का खंडन भी मिला। एबीवीपी द्वारा कहा गया कि “कांग्रेस के दौर में सक्रिय रहीं और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप पत्रकारिता करने वाली स्वाति चतुर्वेदी जी यदि आज भी राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने में लगी हैं, तो यह पत्रकारिता के मूल्यों के लिए चिंताजनक है। स्वाति चतुर्वेदी जी द्वारा एक व्यक्ति को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़कर प्रस्तुत किया जाना पूरी तरह निराधार है। अभाविप स्पष्ट करना चाहती है कि संबंधित व्यक्ति का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कभी कोई संबंध नहीं रहा है और न ही वह परिषद का कार्यकर्ता रहा है। बिना किसी तथ्यात्मक आधार के किसी व्यक्ति को संगठन से जोड़ना और फिर उसके आधार पर अभाविप की छवि को प्रभावित करने का प्रयास करना भ्रामक नैरेटिव खड़ा करने जैसा है।”
अंत में DFRAC (Digital Forensics, Research and Analytics Center) के मैनेजिंग डायरेक्टर शुजाअत अली कादरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जिस तस्वीर को ये मुझे बता रहे हैं उसके दोनों तरफ जो लोग रखे हैं, राइट और लेफ्ट में, वो एक ही फेस लगा दिया इन्होंने। और जो लेफ्ट हैंड पर दिखाया है फोटो में, उसके सिर पर लाठी रख दी, इसके अलावा इस फोटो मे चश्मा भी पहने हुआ है जबकी मैंने चश्मा लगाया ही 2022 के बाद है”
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि RSS की गणवेश में चंद्रशेखर आजाद को दिखाने वाली वायरल तस्वीर AI की मदद से एडिट की गई है। तस्वीर में कई विसंगतियां भी दिखाई देती हैं और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी तस्वीर में मौजूद इन गड़बड़ियों की ओर ध्यान दिलाया है। इसलिए वायरल तस्वीर को असली बताकर शेयर करना भ्रामक है।
| Claim Review | RSS की शाखा में चंद्रशेखर आजाद के शामिल होने की AI जनरेटेड तस्वीर वायरल |
| Claim By | सोशल मीडिया यूज़र्स |
| Fact Check | भ्रामक दावा |
Sources: (Fact Check)
- SynthID Detector
- AI Image Detector
- Truth Scan
- ABVP द्वारा जारी खंडन
- DFRAC के मैनेजिंग डायरेक्टर शुजाअत अली कादरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद से बातचीत
