Home / Misleading / फैक्ट चेकः क्या लोगों ने लाउडस्पीकर पर अजान का विकल्प खोज लिया गया है?

फैक्ट चेकः क्या लोगों ने लाउडस्पीकर पर अजान का विकल्प खोज लिया गया है?

loudspeakers

इंटरनेट पर लोगों का अज़ान पढ़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। आगे वीडियो शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि इन लोगों को लाउडस्पीकर का विकल्प मिल गया है।  वीडियो के साथ @IAbhay_Pratap ने एक कैप्शन लिखा, “लाउडस्पीकर पर अजान का विकल्प खोज लिया गया है? ये वीडियो इस मानसिकता को स्पष्ट कर रहा है कि हिम्मत है तो रोक लो… लेकिन अगर इस सोच को नहीं रोका गया तो विषय सिर्फ अजान तक सीमित नहीं रहेगा, ये समझना जरूरी है। ”

https://twitter.com/IAbhay_Pratap/status/1518533233062805504

सुदर्शन न्यूज टीवी के आधिकारिक अकाउंट और सीएमडी और इसके प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा किया है।

https://twitter.com/SureshChavhanke/status/1518604434074267649

इसी तरह कई और यूजर्स ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

फैक्ट चेकः

वीडियो के सत्यापन के लिए हमने InVID टूल और Google इमेज सर्च का उपयोग किया , हमें 19 अप्रैल, 2020 का @asif_amadi का ट्वीट मिला। हमने वीडियो से एक स्क्रेंग्रैब लिया। दोनों चित्र समान हैं।

पोस्ट का स्क्रीनशॉट

वाइरल विडियो का स्क्रीनशॉट

इसके अलावा, यही वीडियो रोशन सिंह ने 7 अप्रैल, 2020 को शेयर किया था।

निष्कर्ष

इसलिए वायरल हो रहा विडियो  पुराना  है। सोश्ल मीडिया उसेर्स इसे भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे है।

दावा- लोगों ने लाउडस्पीकर पर अजान का विकल्प खोज लिया गया है।

दावाकर्ता- @IAbhay_Pratap , @SureshChavhanke, @SudarshanNewsTV और अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ता।

फैक्ट चेक: फेक और भ्रामक

 

Tagged: