फैक्ट चेक: पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी को धमकी? भ्रामक वीडियो वायरल

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Generative AI hi Misleading Misleading

पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वह कथित तौर पर कहते हुए सुनाई दे रहे है कि मोदी जी मैं आपको अवगत करना चाहता हूं की आपने मुझसे त्यागपत्र तो ले लिया है परंतु यह त्यागपत्र मेरा नहीं बल्कि आपकी मोदी सरकार का है. क्या आपको ज्ञात नहीं की राजनाथ सिंह की पुत्री इसी प्रश्न पत्र लिख के कारण चिकित्सक बनी है ? क्या आप विस्मृत कर चुके हैं के पियीयूष अग्रवाल इसी प्रश्न पत्र लीक के माध्यम से उत्तीर्ण हुआ? क्या यही प्रश्न पत्र मुझसे मंगवाकर अपने अंबानी अदानी परिवारों को सौंपे थे? यदि मेरा पतन हुआ तो मैं आप सभी का पाटन सुनिश्चित करूंगा. मैं मौन धारण नहीं करूंगा अब अंबानी और अदानी का पर्दा होगा. आपको प्रतीत होता है की मुझे निष्कासित करके यह खेल समाप्त हो जा जाएगा. परंतु खेल तो अभी आरम्भ हुआ है. केवल प्रतीक्षा करे और देखे।

Source: X

सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर The Whistle Blower ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि ब्रेकिंग पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र परधान ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए चेतावनी भरा संदेश जारी किया, “मोदी, मैं अंबारी और आडवाणी परिवार के उन सभी छात्रों के नाम लूंगा जिनके लिए आपने मुझसे पेपर लीक करवाए। आपको भुगतना पड़ेगा।”

फैक्ट चेक:

Source: X

वायरल वीडियो की सच्चाई जांचने के लिए DFRAC ने वायरल वीडियो को कीफ्रेम में कन्वर्ट कर रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसा ही एक असल वीडियो X (पूर्व ट्विटर) पर मिला। ये वीडियो 18 जून 2026 को धर्मेंद्र प्रधान के आधिकारिक हेंडल से पोस्ट किया गया था। वीडियो को केप्शन देते हुए उन्होने उड़िया में लिखा कि ‘शीतला शासबष्ठी’ हमारी ओड़िया संस्कृति की एक अनोखी गरिमा और भावनात्मक पहचान है।

Source: The Prameya

आगे की जांच में हमें वीडियो के संबंध में उड़िया भाषा के न्यूज़ पोर्टल The Prameya की न्यूज़ रिपोर्ट मिली। 18 जून 2026 को पब्लिश हुई इस रिपोर्ट को हेडलाइन देते हुए लिखा गया कि ‘शीतला शताब्दी’, आध्यात्मिकता और लोक संस्कृति का एक अनोखा संगम; केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हर-पार्वती के विवाह के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

Source: Youtube

वहीं आगे रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान का ‘पवित्र ज़िधल राशबष्टि’ पर वीडियो मैसेज। ओडिशा के शानदार सांस्कृतिक और आध्यात्मिक त्योहार के मौके पर उन्होंने एक वीडियो मैसेज के ज़रिए ओडिशा के सभी लोगों, खासकर संबलपुर के टीचरों, माताओं, बहनों और भाइयों को दिल से बधाई दी है।

इसके साथ ही हमने वायरल वीडियो को एआई डिक्टेक्टर टूल hive detect ai से जांच की। इस दौरान सामने आया कि वायरल वीडियो के एआई जनरेटेड होने की संभावना 3% है। वहीं वीडियो में AI-जनरेटेड स्पीच की संभावना 99.1% है।

वहीं एक अन्य एआई डिक्टेक्टर टूल AI Video Check से भी वायरल वीडियो की जांच की गई। ऐसे में वायरल वीडियो के एआई जनरेटेड होने की संभावना 91.7% सामने आई।

अंत में हमने एआई डिक्टेक्टर टूल Dectect Video AI से भी वायरल वीडियो को जांचा। जिसमें वायरल वीडियो के एआई जनरेटेड होने की संभावना 60% आई।

इस संबंध में DFRAC ने आईटी विशेषज्ञ मयंक शर्मा से भी बात की। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में सुनाई देने वाली आवाज प्राकृतिक नहीं लगती। उन्होने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वायरल वीडियो में AI की मदद से फर्जी आवाज जोड़ी गई है

निष्कर्ष:

DFRAC की जांच में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेपर लीक मामले में धमकी देते हुए ऐसा कोई बयान नहीं दिया। वायरल वीडियो वास्तव में 18 जून 2026 को शीतला षष्ठी पर्व के अवसर पर रिकॉर्ड किया गया उनका शुभकामना संदेश है। बाद में इस मूल वीडियो में AI की मदद से फर्जी आवाज जोड़कर उसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

Claim Reviewपूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी को धमकी?
Claimed ByX User The Whistle Blower
Fact Checkभ्रामक

Our Sources:

  1. X  Post by Dhamendra Pradhan, Posted on 18 June 2026.
  2.  Youtube Post by The Prameya, Posted on 18 June 2026.
  3. Technical analysis by IT expert Mayank Sharma shared with DFRAC.
  4. Hive Detect AI Detector analysis of the viral video’s audio.
  5. AI Video Check forensic analysis of the viral video.
  6. Detect Video AI forensic analysis of the viral video.