DCP Sumit Jha

फैक्ट चेकः छात्रों के समर्थन में DCP सुमित झा ने इस्तीफा नहीं दिया, वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है

Fact Check hi Featured Misleading

दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले दिनों छात्रों ने नीट पेपर में गड़बड़ी मामले को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन के कई वीडियो भी जमकर वायरल हुए थे। इन्हीं में से एक वीडियो दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुमित झा का था, जिसके साथ दावा किया जा रहा था कि छात्रों के समर्थन में सुमित झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर्स का दावा है कि डीसीपी सुमित झा पर छात्रों को फंसाने के लिए अनावश्यक कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा था जिसके बाद उन्होंने छात्रों पर कार्रवाई करने की बजाय इस्तीफा दे दिया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए TaPaSvi MaHaRaJ नामक एक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DCP) सुमित झा की अंतरात्मा आखिरकार जाग गई है “मैंने सच की सेवा करने का रास्ता चुना, झूठ बेचने का नहीं।” प्रदर्शन कर रहे छात्रों को फंसाने से इनकार करने के बाद भारतीय पुलिस अधिकारी ने इस्तीफ़ा दिया’

लिंक

Coach Raja ansari_INC नामक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘सलूट है ऐसे IPS अफसर के जज्बे को सलाम है हमारा दिल्ली पुलिस के DPC सुमित झा जी ने सच का साथ देते हुए अपने पास से इस्तीफा दिया है IPS अफसर दिल्ली पुलिस की और सरकार की पोल खोल दी है की किस तरह से सरकार झूठ बोलने को कह रही थी’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि यह दावा झूठा और भ्रामक है। DCP सुमित झा ने इस्तीफा नहीं दिया है और ना ही उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया है, जो वायरल वीडियो है। हमने जांच में पाया कि DCP सुमित का वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी DFRAC से बताया है कि DCP सुमित झा ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और उनका वायरल वीडियो AI से बनाया गया है।

हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को की-फ्रेम्स में कन्वर्ट किया और रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें DCP सुमित झा का यही वीडियो दिल्ली पुलिस द्वारा पोस्ट मिला, जिसमें देखा जा सकता है कि सुमित झा ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान से संचालित प्रोपेगेंडा हैंडल्स द्वारा फैलाए जा रहे फेक-भ्रामक न्यूज और उन हैंडल्स को ब्लॉक किए जाने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में टेक्स्ट लिखा है, ‘पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई और उन्हें ब्लॉक कर दिया गया, जो सुनियोजित तरीके से गलत जानकारी फैलाने के अभियान में शामिल थे। दिल्ली पुलिस छात्रों और युवाओं से अपील करती है कि वे ऐसे विदेशी अकाउंट्स से सावधान रहें जो हालात को गुमराह करने के लिए अफवाहें फैलाते हैं।’ (हिन्दी अनुवाद)

आगे की जांच में हमें सुमित झा के वायरल वीडियो के संदर्भ में दिल्ली पुलिस के एक्स हैंडल से एक और पोस्ट मिला, जिसमें वायरल वीडियो का खंडन करते हुए इसे AI वीडियो करार दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया, ‘फ़ैक्ट चेक: फ़ेक वीडियो ⚠️ दिल्ली पुलिस के DCP सुमित झा के छात्र विरोध-प्रदर्शनों के कारण इस्तीफ़ा देने का दावा करने वाला वायरल वीडियो पूरी तरह से फ़ेक और AI से बनाया गया है। असली वीडियो में अधिकारी गलत जानकारी फैलाने वाले कैंपेन के बारे में जनता से बात कर रहे हैं। कृपया इस एडिट किए गए क्लिप को आगे न भेजें या शेयर न करें, क्योंकि यह गलत जानकारी फैलाने के एक सुनियोजित कैंपेन का हिस्सा है।’ (हिन्दी अनुवाद)

वहीं PIB फैक्ट चेक ने भी DCP सुमित झा के वायरल वीडियो को फेक करार दिया है। PIB ने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुमित झा ने जंतर – मंतर आंदोलन के समर्थन में तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। यह #AI जनरेटेड फर्जी वीडियो है। जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार के उद्देश्य से साझा किए जा रहे ऐसे कंटेंट से सतर्क रहिए।’

आगे की जानकारी के लिए हमारी टीम ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने वायरल वीडियो को फेक करार दिया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि वायरल दावा भ्रामक है। DCP सुमित झा का वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है और इसे AI द्वारा बनाया गया है। DCP सुमित झा ने ना तो इस्तीफा दिया है और ना ही उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया है, जैसा वायरल वीडियो में दिखाया गया है। इसलिए यूजर्स द्वारा किया गया दावा भ्रामक है।

Claim ReviewDelhi Police DCP Sumit Jha resigned from his post in support of the students protest.
Claimed ByX User TaPaSvi MaHaRaJ and Coach Raja ansari_INC
Fact CheckMisleading

Our Sources:

  1. X  Post by Delhi Police, Posted on July 23, 2026
  2. X  Post by Delhi Police, Posted on July 26, 2026
  3. X  Post by PIB Fact Check, Posted on July 28, 2026
  4. Delhi Police Statement to DFRAC