फैक्ट चेक: क्या तमिलनाडू सरकार ने रिपब्लिक, ज़ी न्यूज़ और टाईम्स नाऊ को कर दिया प्रतिबंधित

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु सरकार ने राज्य में न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी, ज़ी न्यूज़ और टाईम्स नाऊ को प्रतिबंधित कर दिया है।

Source: X

सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर सुरेश कापसे ने वायरल पोस्टर को शेयर किया। जिस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय की तस्वीर के साथ लिखा है कि “तमिलनाडु के नए मसीहा में विजय के राज में दलाल मीडिया पर लगी पाबंदी! TVK सरकार ने बंद करवा दिया 3 बड़े टीवी चैनल GOVERNMENT OF TAMIL NADU BANNED TIMES ZEE REPUBLIC NOW NEWS”

Source: Fecbook

वहीं एक अन्य यूजर ने फेसबुक पर वायरल पोस्टर को शेयर कर लिखा – “मैने सिर्फ इतना लिखा था तमिलनाडु के नए मसीहा विजय के राज में दलाल मीडिया पर लगी पाबंदी! TVK सरकार ने बंद करवा दिया 3 बड़े टीवी चैनल”

Source: Facebook

Source: X

इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल पोस्टर को शेयर कर ऐसा ही दावा किया है।

फैक्ट चेक:

Source: The New Indian Exspress

वायरल पोस्टर में किए गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने दावे से जुड़े कुछ कीवर्ड गूगल पर सर्च किये। इस दौरान हमें इस संबंध में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मिली। 10 जून 2026 को पब्लिश हुई इस रिपोर्ट में बताया गया कि “तीन तमिल न्यूज़ चैनल – पोलिमर न्यूज़, न्यूज़ तमिल 24×7 और तमिल जनम – मंगलवार को सरकारी केबल टेलीविज़न नेटवर्क, अरासु केबल टीवी पर ऑफ एयर हो गए। पूरी रिपोर्ट में न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी, ज़ी न्यूज़ और टाईम्स नाऊ का कोई उल्लेख नहीं है।

वहीं द हिन्दू की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि “AIADMK के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को शिकायत की कि अरासु केबल टीवी के प्लेटफॉर्म पर तीन तमिल टेलीविज़न चैनलों का टेलीकास्ट ब्लॉक कर दिया गया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में, मिस्टर पलानीस्वामी ने इन चैनलों के नाम पोलीमर न्यूज़, न्यूज़ तमिल टीवी 24X7, और तमिल जनम न्यूज़ बताए।” रिपोर्ट में कहीं भी न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी, ज़ी न्यूज़ और टाईम्स नाऊ का कोई उल्लेख नहीं है।

Source: X

इसके अलावा हमें X (पूर्व ट्विटर) पर तमिलनाडू सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक यूनिट का भी ट्वीट मिला। जिसमे बताया गया कि “यह खबर कि तीन चैनल पॉलिमर न्यूज़, न्यूज़ तमिल 24X7 और तमिल जनम न्यूज़ को तमिलनाडु सरकार की केबल टीवी कंपनी के ब्रॉडकास्टिंग से हटा दिया गया है, गलत है। जिन तीन चैनलों की बात हो रही है, वे टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कुछ सेट-ऑफ बॉक्स पर कुछ समय के लिए ब्रॉडकास्ट नहीं हो सके। इस बारे में संबंधित टेलीविज़न चैनलों को बता दिया गया है। इसे ठीक करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट वाली कंपनी (मंत्रा इंडस्ट्रीज लिमिटेड) ज़ोरों पर काम कर रही है। यह जानकारी कि सेट-ऑफ बॉक्स कंपनी का बकाया पैसा न होने की वजह से ब्रॉडकास्टिंग रोक दी गई है, गलत है। गलत जानकारी न फैलाएं!”

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि तमिलनाडू सरकार के नेशनल न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी, ज़ी न्यूज़ और टाईम्स नाऊ पर पाबंदी लगाने का दावा फेक है। जानकारी के अनुसार तीन चैनल पॉलिमर न्यूज़, न्यूज़ तमिल 24X7 और तमिल जनम न्यूज़ टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कुछ सेट-ऑफ बॉक्स पर कुछ समय के लिए ब्रॉडकास्ट नहीं हो सके।