सोशल मीडिया पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से जुड़ी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आईआईटी कानपुर में आरक्षण के खिलाफ हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की है। तस्वीर में छात्रों को हाथों में ‘आरक्षण हटाओं’ लिखी तख्तियाँ पकड़े हुए देखा जा सकता है।

Source: X
सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर Reservation htao andolan ने वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा कि छात्रों ने आरक्षण के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया!! IIT Kanpur #EndReservationsNow
फैक्ट चेक:
वायरल तस्वीर के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से जुड़ी खबरों की पड़ताल की। इस दौरान हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पता चलता हो कि हाल-फिलहाल में आईआईटी कानपुर में छात्रों ने आरक्षण के खिलाफ कोई विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया हो।

ऐसे में हमने जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल तस्वीर की एआई डिटक्टेशन टूल HIVE DETECT से जांच की। इस दौरान सामने आया कि वायरल तस्वीर एआई निर्मित है। वायरल तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 99.9 फीसद है।

वहीं हमने एक अन्य एआई डिटक्टेशन टूल DEEP AI से वायरल तस्वीर की जांच की। जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर एआई निर्मित है। वायरल तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 97 फीसद है। इसके साथ ही तस्वीर को फेक का भी टेग मिला है।

अंत में हमने अन्य एआई डिटक्टेशन टूल TRUTH SCAN से भी वायरल तस्वीर को जांचा। इस दौरान परिणाम सामने आया कि वायरल तस्वीर एआई निर्मित है। वायरल तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 97 फीसद है।
वायरल तस्वीर के संबंध में हमने एआई एक्सपर्ट आसिम शेख (डायरेक्टर, SYNCSAS टेक्नोलॉजीज़) से भी जानकारी ली। उन्होने बताया कि तस्वीर में मौजूद टेक्स्ट, लोगों के चेहरे और शरीर की बनावट में स्पष्ट रूप से असंगतियां देखने को मिल रही है। जो वायरल तस्वीर के एआई निर्मित होने की प्रबल संभावना की पुष्टि करती है।
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि आईआईटी कानपुर में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन का दावा भ्रामक है। क्योंकि वायरल तस्वीर एआई निर्मित है।
| Claim Review | आईआईटी कानपुर में आरक्षण के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन? |
| Claimed By | X User Reservation htao andolan |
| Fact Check | भ्रामक |
Our Sources:
- Hive Detect AI Detector analysis of the viral image.
- DeepAI Detector analysis of the viral image.
- TruthScan AI Detector analysis of the viral image.
