फ़ैक्ट चेक: क्या सचिन तेंदुलकर ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री चुनने की अपील की? वायरल दावा फेक

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम से एक कथित बयान तेजी से वायरल किया जा रहा है। वायरल पोस्टर में दावा किया गया है कि सचिन तेंदुलकर ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए लोगों से उन्हें प्रधानमंत्री चुनने की अपील की है।

Source: X

सोशल साईट X पर वेरिफाइड यूजर क्वीन ने वायरल दावे के हवाले से एक पोस्टर शेयर किया है। जिस पर लिखा है कि “सचिन तेंदुलकर राहुल गांधी ने हमेशा शिक्षित वाली बात की है कभी भी अंधविश्वास को बढ़ाना नहीं चाहा, जो सच होता है वो बता देता है, राहुल गांधी पहले ही बता देते हैं कि नरेंद्र मोदी आगे क्या कर पाएगा, आज राहुल गांधी को वापस चुनने का समय आ गया”

Source: Instagram

वहीं अन्य सोशल साईट इंस्टाग्राम पर यूजर मोहम्म्द दानिश इकबाल ने वायरल पोस्टर को शेयर कर लिखा कि “धीरे-धीरे ही सही, जागना तो पड़ेगा एक दिन राम पियारे”

Source: Instagram

इसके अलावा एक अन्य यूजर _नामी_राकेश_मीणा_सपोटरा ने वायरल पोस्टर को शेयर कर लिखा कि “सचिन तेंदुलकर ने कही सत्य बात है”

फैक्ट चेक:

DFRAC ने वायरल दावे की जांच के लिए सबसे पहले गूगल पर सचिन तेंदुलकर और राहुल गांधी से जुड़े समाचारों और इंटरव्यू की पड़ताल की। जांच में हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट, इंटरव्यू या सार्वजनिक कार्यक्रम का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की हो।

Source: X

इसके बाद हमने सचिन तेंदुलकर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की। वहां भी ऐसा कोई पोस्ट, बयान या वीडियो मौजूद नहीं मिला, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की इस तरह राजनीतिक समर्थन में प्रशंसा की हो या लोगों से उन्हें चुनने की अपील की हो।

अंत में DFRAC ने वायरल पोस्टर की जांच एआई डिटेक्शन टूल Hive Moderation से भी की। जांच में पोस्टर के एआई या डीपफेक तकनीक की मदद से तैयार किए जाने की संभावना 96.8 प्रतिशत पाई गई। इससे संकेत मिलता है कि वायरल पोस्टर डिजिटल रूप से तैयार या एडिट किया गया हो सकता है।

इस संबंध में DFRAC ने आईटी एक्सपर्ट मयंक शर्मा से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि “वायरल पोस्टर में एआई जनरेशन और डिजिटल एडिटिंग के संकेत नजर आते हैं। मौजूदा समय में इस तरह के फर्जी पोस्टर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं, इसलिए किसी भी वायरल दावे को आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करना जरूरी है।”

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि सचिन तेंदुलकर के नाम से वायरल किया जा रहा दावा फेक है। सचिन तेंदुलकर ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री चुनने की कोई अपील नहीं की है।