सोशल मीडिया पर ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला ख़ामेनेई की तस्वीर वाले बैंकनोटो की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ईरान केंद्रीय बैंक ने 50 लाख रियाल के बैंकनोटों का एक नया डिज़ाइन जारी किया है, जिसमें दिवंगत सुप्रीम लीडर की तस्वीर अंकित है।

Source: X
सोशल साईट X पर वेरिफाइड यूजर स्प्रिंटर प्रेस एजेंसी ने वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा कि केंद्रीय बैंक ने 50 लाख रियाल के बैंकनोटों का एक नया डिज़ाइन जारी किया है, जिसमें इस्लामी क्रांति के नेता की तस्वीर अंकित है।

Source: X
वहीं एक अन्य यूजर हुमा मीर ने वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा कि Iran ने जारी किया न्यू करेंसी नोट की पहली तस्वीर जिस पर अयातुल्ला ख़ामेनेई साहब की तस्वीर है माशाअल्लाह

Source: Instagram

Source: Instagram
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने वायरल तस्वीरों को ऐसे ही मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर किया है।
फैक्ट चेक:
इस दावे की सत्यता जानने के लिए संबंधित कीवर्ड्स के साथ विभिन्न स्रोतों पर जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया, ईरानी सरकारी माध्यम या केंद्रीय बैंक की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जो इस दावे की पुष्टि करती हो।

वायरल तस्वीर की तकनीकी जांच भी की गई। AI डिटेक्शन टूल Zhuque AI Detection Assistant के अनुसार इस इमेज के AI-जनित होने की संभावना लगभग 63.8 प्रतिशत है।
इसके अलावा आईटी एक्सपर्ट मयंक शर्मा ने भी तस्वीर के लेआउट, ग्राफिक्स और विज़ुअल स्टाइल को देखते हुए इसे संदिग्ध बताया है। तस्वीर में प्रयुक्त डिज़ाइन आधिकारिक करेंसी नोट की तुलना में अधिक पोस्टर या प्रोपेगैंडा शैली का प्रतीत होता है, जो वास्तविक नोटों की सूक्ष्म और संतुलित डिज़ाइन संरचना से मेल नहीं खाता।
निष्कर्ष:
वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। Central Bank of the Islamic Republic of Iran द्वारा ऐसा कोई नोट जारी नहीं किया गया है, और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह तस्वीर एडिटेड या AI-जनित प्रतीत होती है।

