
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की और से 70वीं भर्ती सयुंक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द करने की मांग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा में 501 पदों की बढ़ोतरी की गई है।

Source: Jagran
दैनिक जागरण ने इस खबर को शेयर करते हुए अपनी रिपोर्ट में लिखा कि बीपीएससी की ओर से अभी तक इस भर्ती के माध्यम से कुल 1927 पदों पर नियुक्तियां की जानी थीं जिसमें 70 पदों की बढ़ोत्तरी की गई थी। लेकिन अब विभाग की ओर से प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के 501 पदों को और जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव के पास होते ही इस भर्ती के माध्यम से कुल 2528 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Source: Hindustan
वहीं हिंदुस्तान ने अपनी खबर में लिखा कि बीपीएससी ने कुल 1927 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। बाद में इसमे 70 पद शामिल किये गए। अब इसमे 501 प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी के पद भी जुड़ जाएंगे। इसमे कुल पद 2528 हो जाएंगे। ये बीपीएससी सयुंक्त परीक्षा के तहत अब तक के सर्वाधिक पद है।

Source: Patrika
इसके अलावा इस खबर को पत्रिका ने भी पब्लिश किया है। पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में लिखा – इस भर्ती के तहत शुरू में 1927 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, जिसे बाद में 70 पदों से बढ़ाकर 1997 किया गया। अब एक नए प्रस्ताव के तहत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के 501 अतिरिक्त पद जोड़े जाने की बात की जा रही है। अगर यह प्रस्ताव स्वीकार किया जा है तो इस भर्ती के माध्यम से कुल 2528 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा और भर्ती से संबंधित ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाना होगा।

Source: India News
इंडिया न्यूज़ ने भी इस खबर को पब्लिश करते हुए लिखा कि बीपीएससी की ओर से पहले इस भर्ती में कुल 1927 पदों की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में 70 पदों की वृद्धि की गई। अब प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के 501 अतिरिक्त पदों को जोड़ने का प्रस्ताव किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद भर्ती के तहत रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 2528 हो जाएगी। इस भर्ती से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण खबर यह है कि बीपीएससी ने 70वीं भर्ती की फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जिसके बाद परिणाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
फैक्ट चेक:

Source: X
वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC ने खबर से जुड़े कुछ कीवर्ड सर्च किये। इस दौरान हमें X पर बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के आधिकारिक अकाउंट से किया गया एक ट्वीट मिला। जिसमे उपरोक्त खबर का खंडन करते हुए कहा गया कि “उक्त प्रकाशित खबर के संबंध में यह स्पष्ट करना है कि एकीकृत 70वीं संयुक्त(प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा में 501 पदों की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। यह खबर पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है।उक्त परीक्षा के विज्ञापन में पूर्व प्रकाशित कुल 2035 पदों के लिए ही प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई है।“
निष्कर्ष:
अत: DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि बीपीएससी 70th भर्ती में 501 अतिरिक्त पद जोड़े जाने का दावा फेक है।