
सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी राख को माथे पर लगा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सीएम योगी ने प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुई पुलिस कॉन्स्टेबल की राख को माथे पर लगाया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए “Vipin Singh Rajpoot Bjp” नामक यूजर ने लिखा- “प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल के राख को सर माथे पर लगाते हमारे श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी”

https://twitter.com/Vipinsinghbjp12/status/1631522381679284224?s=20
वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया जा रहा है।
- https://twitter.com/BharatS2205/status/1631523586212245506?s=20
- https://twitter.com/FojiSahab18/status/1631524750345523200?s=20
- https://twitter.com/Rajeshp87441753/status/1631525669233627139?s=20
- https://twitter.com/akhilesh1925/status/1631528782317371392?s=20
- https://twitter.com/sharadkrss/status/1631551771826085890?s=20
- https://twitter.com/AmitBhatiGBN/status/1631550078841409536?s=20
फैक्ट चेकः
वायरल वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने वीडियो को कई फ्रेम्स में कन्वर्ट किया और उसे रिवर्स सर्च किया। हमें यह वीडियो टाइम्स ग्रुप के पत्रकार समीर दीक्षित के ट्विटर अकाउंट पर एक साल पहले यानी 22 मार्च 2022 को पोस्ट मिली। समीर दीक्षित ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- “बस यही फ़र्क है एक दिन के हिन्दू बनने में, और सनातनी हिंदू के जो कर्म – धर्म से परंपरा का पालन हमेशा करते हैं….#योगी_आदित्यनाथ ने होलिका दहन के बाद राख को माथे पर लगाया.. #परंपरा”
https://twitter.com/sameerdixit16/status/1506319900943400963?s=20
वहीं इस वीडियो को “Purvanchal News Express पूर्वांचल न्यूज़ एक्सप्रेस” नामक फेसबुक पेज पर भी 22 मार्च 2022 को अपलोड किया गया है। जिसमें बताया गया है कि- “होलिका दहन के बाद राख को मस्तक पर लगाते दिखे योगी आदित्यनाथ. सनातन परंपरा में होलिका दहन की ठंडी राख से तिलक लगाने की मान्यता है प्रचलित”
वहीं ईटीवी भारत की एक खबर में बताया गया है कि “होलिकादहन की राख से शुरू होती है गोरखनाथ मंदिर की होली, सीएम योगी करते हैं अगुवाई”
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक साल पुराना 22 मार्च 2022 का है। सीएम योगी प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए पुलिस कॉन्स्टेबल की राख को माथे पर नहीं लगा रहे हैं, बल्कि वह होलिका दहन की राख को माथे लगा रहे है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा गलत है।