
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी वायरल हो रही है। जिसमे दावा किया गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्लाम को रूस का दूसरा राजकीय धर्म घोषित कर दिया।
एक फेसबुक यूजर ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि पुतिन ने इस्लाम को रुस का दूसरा मज़हब करार देकर इस्लाम पर लगी सारी पाबंदी ख़त्म कर दी… अल्लाह हु अकबर
फैक्ट चेक:
उपरोक्त दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर Russia, Islam, Vladimir Putin कीवर्ड सर्च कर इस बारे में जानकारी तलाश की। लेकिन हमें ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली। अगर ऐसा होता तो कोई न्यूज एजेंसी इस बारे में खबर देती।
फिर हमारी टीम ने पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर को रिवर्स सर्च किया तो पाया कि ये तस्वीर 2012 की है। रायटर्स के अनुसार, 19 जुलाई को एक कार बम विस्फोट में घायल हुए क्षेत्र के शीर्ष धार्मिक नेता मुफ्ती इल्डस फैज़ोव को सम्मानित करने के लिए एक समारोह के दौरान ये तस्वीर खींची गई थी।
वहीं रूस के संविधान के आर्टिकल-14 के अनुसार,
- रूसी संघ एक धर्मनिरपेक्ष राज्य होगा। जहां किसी भी धर्म को राज्य धर्म या अनिवार्य के रूप में स्थापित नहीं किया जा सकता है
- धार्मिक संघ राज्य से अलग होंगे और कानून के समक्ष समान होंगे।
निष्कर्ष:
अत: पुतिन के इस्लाम धर्म को रूस का दूसरा राजकीय धर्म घोषित कर देने का दावा फेक है।