इमोशनल वीडियो

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर सैनिकों का युद्ध के लिए रवाना होने का इमोशनल वीडियो हुआ वाइरल। जानिए वीडियो का सच।

Fact Check hi Fake Featured Misleading

यूक्रेन और रूस के बीच स्थिति हर मिनट गर्म होती जा रही है। पूरी दुनिया में लोग किसी न किसी तरह इस स्थिति में शामिल हैं। दुनिया भर में लोगों द्वारा मौजूदा स्थिति पर अपनी राय रखने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। इसी बीच कई लोगों द्वारा एक इमोशनल वीडियो शेयर किया जाता है। विडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी में पुरुष युद्ध के लिए निकल रहे हैं और अपने परजनों को गले लगा रहे हैं। यह चिंता और प्यार भरा दृश्य देखर काफ़ी सोशल मीडिया यूसर्स भावुक हो गए और इस विडियो को अपने हैंडल पर शेयर किया।

वीडियो को दुनिया भर के लोगों ने इमोशनल होकर साझा किया है।

फैक्ट चेक

रिवर्स इमेज सर्च और कुछ कीवर्ड्स का उपयोग करके हमने पाया कि यह वीडियो वर्ष 2017 में बनी यूक्रेन की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘The War Of Chimeras‘  से लिया गया हैं। यह कहानी 8.2/10 की IMBD रेटिंग के साथ युद्ध, प्रेम और भय के बारे में थी।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म को YouTube पर भी साझा किया गया है जिसे नीचे देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़े: मैपिंग #मुस्कान: नफ़रत के एजेंडे को पाकिस्तान की हवा।

निष्कर्ष

अतः,  हमारे विश्लेषण से स्पष्ट है कि यह यूक्रेन का युद्ध का दृश्य नहीं है, बल्कि फिल्म का एक क्लिप है।

Claim Review: सोशल मीडिया पर सैनिकों का युद्ध के लिए रवाना होने का इमोशनल वीडियो

Claimed by: @mi7avi9sh, @nasersadeghi19 और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता।

Fact Check: भ्रामक।