![](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Image-2021-12-31-at-1.16.43-PM.jpeg)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
जिसमे एक महिला को संस्कृत के श्लोक का पाठ करते हुए देखा जा सकता है।
![ब्रिटिश महिला का वायरल वीडियो](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2021/12/british-woman.jpg)
यूजर ने दावा किया कि एक ब्रिटिश महिला एक स्पेनिश रेडियो चैनल पर संस्कृत के श्लोक का पाठ कर रही है।
![यूजर के दावे](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2021/12/ब्रिटिश-वुमन-विडियो.jpg)
ऐसे ही मिलते जुलते दावे के साथ कई यूजर ने ये वीडियो ट्विटर पर भी पोस्ट किया।
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर हमारी टीम को ग्रिन न्यूज की वेबसाइट पर 05 जनवरी 2019 को छपी रिपोर्ट मिली।
![ग्रिन न्यूज की रिपोर्ट](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2021/12/ग्रीन-न्यूज़.jpg)
इस रिपोर्ट में महिला का नाम गैब्रिएला बर्नेल बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गैब्रिएला ने 16 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। वह पार्टियों में अपने दोस्तों के साथ जैज गाने गाती थीं। उन्होंने अपना एक बैंड भी शुरू किया। कॉलेज के बाद उन्होने कई गीत भी लिखे जो उन्होंने पूरे लंदन में गिग्स में बजाए। उन्होने कुछ संगीत भी तैयार किया और कुछ समय के लिए स्टैंड-अप कॉमेडी भी की।
![गैब्रिएला बर्नेल](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2021/12/gabriella-Burnell.jpg)
इसके अलावा हमे भारत में ब्रिटिश हाईकमीशन का एक ट्वीट भी मिला। जिसमे गैब्रिएला बर्नेल का वीडियो पोस्ट किया गया। साथ ही कहा गया, @gabriellaburnel को सुनें जो #भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत को बढ़ावा देती है और ‘यूके में उन्होने भारत के सांस्कृतिक राजदूत’ का उपनाम अर्जित किया है – उनका काम दिखाता है कि वह भारतीय संस्कृति को कितना महत्व देती है।
अत: स्पष्ट है कि गैब्रिएला बर्नेल के रेडियो चैनल के लिए संस्कृत के श्लोकों का पाठ नहीं कर रही थीं। यह दावा भ्रामक है।