Home / Featured / फैक्ट चेक: क्या रूस ने यूक्रेन की सीमा पर “लेट्स गो ब्रैंडन” लिखा?

फैक्ट चेक: क्या रूस ने यूक्रेन की सीमा पर “लेट्स गो ब्रैंडन” लिखा?

रूस और यूक्रेन की सीमाओं पर जारी तनाव दोनों देशों को पूर्ण युद्ध की ओर ले जा रहा है। रूस फिर से यूक्रेन के खिलाफ वही रुख अपना रहा है। जो 2008 में उसने जॉर्जिया के खिलाफ अपनाया था। रूस की और से आक्रमण का डर न केवल यूक्रेन को बल्कि अमेरिका सहित यूरोपीय देशों को भी है।

इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि रूसियों ने यूक्रेन की सीमाओं पर “लेट्स गो ब्रैंडन” लिखा। इसके अलावा, यह दावा किया गया कि इस तस्वीर को न्यूयॉर्क पोस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया।

 

पोस्ट का लिंक

 

पोस्ट का लिंक

 

“लेट्स गो ब्रैंडन” एक राजनीतिक नारा है जिसका व्यापक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति जो बिडेन के संदर्भ में “भाड़ में जाओ जो बिडेन” के रूप में किया जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 2 अक्टूबर को अलबामा में एक कार रेस के दौरान हुआ था। जब एनबीसी रिपोर्टर केली स्टावास्ट विजेता, ड्राइवर ब्रैंडन ब्राउन का साक्षात्कार ले रहे थे, तो उनके पीछे ग्रैंडस्टैंड में भीड़ राष्ट्रपति के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रही थी। इस पर बीबीसी और बिजनेस इनसाइडर ने भी स्टोरी की है।

फैक्ट चेक:

उपरोक्त दावे की पड़ताल करने पर हमने पाया कि असल सेटेलाइट तस्वीरें मेंऐसा कुछ नहीं दिखाती। वायरल हुई तस्वीर फोटोशॉप की हुई तस्वीर है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क पोस्ट ने भी ऐसी कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की।

नीचे @nypost का आधिकारिक ट्वीट है।

कई मीडिया हाउस जैसे रॉयटर्स, इनसाइडर न्यूज, एनबीसी न्यूज आदि ने यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सेना की सेटेलाइट तसवीरों को दिखाते हुए वीडियो पोस्ट किए।

https://www.youtube.com/watch?v=u06ePMYR3IU

Tagged: