PM Modi

फैक्ट चेकः पीएम मोदी ने भारत को दूसरा सबसे बड़ा बीफ प्रोड्यूसर देश नहीं कहा, भ्रामक दावा वायरल

Fact Check hi Fake Featured

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के दौरे पर ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के विकास की चर्चा भी की। पीएम मोदी के इसी स्पीच की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। यूजर्स इस क्लिप को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ प्रोड्यूसर देश कहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा बीफ प्रोड्यूसर हैं न्यूजीलैंड पहुंचकर बीफ और फिश पर ज्ञान देने लगे।’

लिंक

इस वीडियो को शेयर करते हुए Rashmi INC भारतीय नामक एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भारत में गौमाता के नाम पर तनाव और वोटबैंक, न्यूजीलैंड में पहुंचकर बीफफिश पर लेक्चर! ये वही लोग हैं जो घर में गौमाता, बाहर बीफफिश का ज्ञान बांटते हैं। दोगलापन की हद है भाई!’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स द्वारा भी पीएम मोदी के इस क्लिप को बीफ वाले दावे के साथ शेयर किया गया है, जिसे यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल दावे की जांच में पाया कि यह भ्रामक है। पीएम मोदी ने ऑकलैंड में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ प्रोड्यूसर देश होने का बयान नहीं दिया है। अपने ओरिजिनल बयान में पीएम मोदी ने भारत को WHEAT यानि गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा प्रोड्यूसर कहा था, जिसे बीफ बताकर भ्रामक दावा किया गया है। प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्पीच में भी WHEAT लिखा हुआ है।

हमने वायरल वीडियो के संदर्भ में जांच के लिए पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल Narendra Modi को देखा। हमें यहां शॉर्ट्स सेक्शन में यह स्पीच पोस्ट मिली। इस वीडियो में पीएम मोदी के स्पीच के टेक्स्ट भी लिखे गये हैं, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने बीफ नहीं बल्कि WHEAT प्रोड्यूसर बोला है।

लिंक

इसके अलावा हमें पीएम मोदी की यही स्पीच न्यूज एजेंसियों ANI और IANS पर भी पोस्ट मिली। ANI ने लिखा है, ‘न्यूज़ीलैंड: ऑकलैंड में कम्युनिटी इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। मोबाइल डेटा इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाज़ार है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है।’ (हिन्दी अनुवाद)

वहीं IANS ने भी पीएम मोदी का बिल्कुल यही कथन लिखा है। इसके अलावा आगे की जांच के लिए हमारी टीम ने पीएम मोदी के आधिकारिक वेबसाइट www.pmindia.gov.in पर उपलब्ध पीएम मोदी के स्पीच का लिखित संस्करण देखा। हमने पाया कि यहां भी पीएम मोदी के वक्तव्य में WHEAT प्रोड्यूसर ही लिखा है। पीएम मोदी का बयान इस प्रकार है, ‘भारत आज दुनिया की fastest growing major economy है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा Vaccine Producer है। भारत Mobile Data Consumption में दुनिया के अग्रणी देशों में है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Mobile Manufacturer है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Telecom Market है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Wheat Producer है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा Milk Producer है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Fish Producer है।’

लिंक

अपनी जांच के दौरान हमने यह भी पाया कि पीएम मोदी ने पूरी स्पीच में कहीं भी बीफ का जिक्र नहीं किया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि पीएम मोदी ने ऑकलैंड में अपने संबोधन के दौरान भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ प्रोड्यूसर देश नहीं कहा है। उन्होंने भारत को दूसरा सबसे बड़ा WHEAT यानी गेहूं प्रोड्यूसर देश कहा था। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।