IAF

फैक्ट चेकः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का फेक दावा किया गया

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा हैंडल्स ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यूजर्स का यह भी दावा है कि विमान रहस्यमय परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और यह EW प्रभाव हो सकता है।

लिंक

कई अन्य पाकिस्तानी हैंडल्स ने भारतीय वायुसेना के विमान क्रैश होने के दावे के साथ पोस्ट शेयर किया है, जिसे यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि यह दावा फेक है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के वायरल दावे को भ्रामक और झूठा करार दिया है। मंत्रालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बताया गया है, ‘जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय वायु सेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के वायरल दावे भ्रामक और झूठे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने आधिकारिक तौर पर गलत बताया है।’

वहीं रक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर भी किश्तवाड़ में विमान क्रैश के दावे के फेक करार दिया गया है।

वहीं हमें इस घटना के संदर्भ में कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिसमें बताया गया है कि वायुसेना ने विमान क्रैश की घटना को फेक करार दिया है। द वायर की एक रिपोर्ट में किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा का एक बयान प्रकाशित है। इस बयान के अनुसार, “विस्फोट स्थल एक दूरस्थ और पहाड़ी इलाका है, जो पैडर तहसील के अफानी गांव के ऊपरी इलाकों में लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित है। विस्फोट की सूचना मिलते ही हमने अपनी टीमें तुरंत मौके पर भेजीं, लेकिन उन्हें विमान दुर्घटना का कोई संकेत नहीं मिला। सेना और वायुसेना ने भी दुर्घटना की खबरों का खंडन किया है। हालांकि, जंगल में भीषण आग लग गई है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। हम विस्फोट के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

लिंक- द वायर, न्यूज-18 और ANI

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर किश्तवाड़ में भारतीय वायुसेना के विमान के क्रैश होने का दावा फेक है। रक्षा मंत्रालय और पीआईबी ने वायरल दावों को भ्रामक और झूठा करार दिया है।