G.M. Shaheen

फैक्ट चेकः J & K के जेडीयू अध्यक्ष ने PM मोदी की आलोचना नहीं की, वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स ने जम्मू-कश्मीर के जेडीयू अध्यक्ष जीएम शाहीन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहीन ने कथित पर तौर कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी ने क्या हासिल किया? वह पाकिस्तान से हार गए। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा खो दी, भारत ने अपनी प्रतिष्ठा खो दी।’

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ब्रेकिंग: J&K JD(U) के अध्यक्ष जी.एम. शाहीन ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी ने क्या हासिल किया? वे पाकिस्तान से हार गए। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा खो दी, भारत ने अपनी प्रतिष्ठा खो दी। आज पूरी दुनिया हमारा मज़ाक उड़ा रही है। ऐसा क्यों है? क्या यह साफ़ नहीं है कि हम हार गए?”

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि यह दावा फेक है और वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है। पहलगाम हमले की बरसी पर शाहीन ने अपने बयान में ऑपरेशन सिंदूर और पीएम मोदी की सराहना की। शाहीन का ओरिजिनल बयान हमें ANI के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला।

अपने बयान में शाहीन कहते हैं, “हम उस दिन को कभी नहीं भूल सकते, क्योंकि उस दर्द ने ही हमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने के लिए मजबूर किया। अगर पाकिस्तान ने हमारी तरफ आँख उठाकर भी देखा, तो उसे ऐसे और भी ऑपरेशन देखने को मिलेंगे। हम पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को याद करते हैं, और हम चाहते हैं कि ऐसी घटना दोबारा कभी न हो। जहाँ तक हमारी सरकार की बात है, तो तुरंत फैसले लेने के लिए हम PM मोदी की सराहना करते हैं।”

इस मामले पर और ज्यादा जानकारी के लिए हमारी टीम ने जीएम शाहीन से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे का पूरी तरह से खंडन करते हुए कहा कि उनका फेक बयान शेयर किया गया है। उन्होंने हमें बताया कि उनका बयान था कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान को करारा जवाब मिला था और हमारी सरकार और सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है। जम्मू-कश्मीर के जेडीयू अध्यक्ष जीएम शाहीन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।