पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा अकाउंट्स एक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें दावा किया गया है कि टाइम्स ऑफ इंडिया की पत्रकार दिव्या कोचर ने अपने पति, @AdityaRajKaul पर शिमला में NDTV की एंकर मलिका मल्होत्रा के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने एक लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान यह भी घोषणा की है कि वह अपने पति को तलाक देंगी।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है: “आदित्य राज कौल की पत्नी दिव्या कोचर ने TOI के एक लाइव ब्रॉडकास्ट में अपने पति का NDTV की एक एंकर के साथ अफेयर होने का खुलासा किया।”
Fact:
DFRAC टीम ने पाया कि इस वीडियो को डिजिटल तरीके से बदला गया है। @DivyaKocharr के ओरिजिनल वीडियो में आदित्य राज कौल और @malhotra_malika के बीच कथित अफेयर के बारे में कोई बात नहीं कही गई है, और ना ही इसमें तलाक की कोई घोषणा शामिल है।
पत्रकार, भारत के आगामी मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों के लिए ‘अरावली’ हेलीकॉप्टर इंजन को संयुक्त रूप से विकसित करने को लेकर HAL और Safran के बीच हुए समझौते पर रिपोर्टिंग कर रहीं थीं।
इसके अलावा, हमने इस वायरल वीडियो को ‘ज़ुके AI डिटेक्शन असिस्टेंट’ (Zhuque AI Detection Assistant), ‘डिटेक्ट वीडियो AI’ (Detect Video AI) और ‘हाइव’ (Hive) जैसे AI-डिटेक्टिंग प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया। इन सभी प्लेटफॉर्म्स ने इस वीडियो को AI-जनरेटेड (AI से बना हुआ) बताया।

हमने इस वायरल वीडियो पर टिप्पणी के लिए AI विशेषज्ञ और SYNCSAS टेक्नोलॉजीज के निदेशक आसिम शेख से भी संपर्क किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे चेहरे के हाव-भाव और बोलचाल में असंगत लहज़े की छानबीन करने पर, यह कहा जा सकता है कि इस वीडियो को किसी AI टूल का इस्तेमाल करके बदला (मैनिपुलेट) गया है।
निष्कर्ष
यह वायरल वीडियो डिजिटल रूप से छेड़छाड़ करके बनाया गया है, और ओरिजिनल फुटेज में दिव्या कोचर ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है।
| Claim Review | आदित्य राज कौल की पत्नी दिव्या कोचर ने TOI के एक लाइव ब्रॉडकास्ट में अपने पति के NDTV की ही एक एंकर के साथ अफेयर का खुलासा किया। |
| Claim By | सोशल मीडिया यूज़र्स |
| Fact Check | भ्रामक दावा |
Sources:
- टाइम्स ऑफ इंडिया के यूट्यूब चैनल पर दिव्या कोचर का ओरिजिनल वीडियो।
- AI डिटेक्टिंग टूल – ज़ुके AI डिटेक्शन असिस्टेंट (Zhuque AI Detection Assistant)
- AI डिटेक्टिंग टूल – डिटेक्ट वीडियो AI (Detect Video AI)
- AI डिटेक्टिंग टूल – हाइव (Hive)
- AI एक्सपर्ट और SYNCSAS टेक्नोलॉजीज के डायरेक्टर, आसिम शेख का बयान

