India and Iran

फैक्ट चेक: भारतीय टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने पर ईरान को चीनी युआन में भुगतान नहीं किया, फेक दावा वायरल

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर, खासकर एक्स (पहले Twitter) पर कई यूज़र्स यह दावा कर रहे हैं कि एक भारतीय तेल टैंकर ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने के लिए ईरान को चीनी युआन में पेमेंट की, जिसके बाद ईरान ने उस टैंकर को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने की इजाजत दी।

एक्स पर एक यूज़र ने एक पोस्ट लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़: कथित तौर पर, आज एक भारतीय तेल टैंकर ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने के लिए ईरान को चीनी युआन में पेमेंट किया।’ (हिन्दी अनुवाद)

लिंक

वहीं, कई अन्य यूज़र्स ने भी इसी तरह के दावों के साथ अन्य भाषाओं में पोस्ट शेयर किया है, जिसे यहाँ, यहाँ और यहाँ देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल दावे की जांच में इसे फेक पाया। हमने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने के लिए किसी भारतीय तेल टैंकर द्वारा ईरान को चीनी युआन में भुगतान किए जाने से जुड़ी ख़बरों के लिए कीवर्ड सर्च किया, लेकिन हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान द्वारा प्रकाशित ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

आगे की जाँच करने पर हमें CNN News की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें कहा गया है, ‘ईरान सीमित संख्या में तेल टैंकरों को जलडमरूमध्य से गुज़रने की अनुमति देने पर भी विचार कर रहा है, बशर्ते तेल का व्यापार चीनी युआन में किया जाए; पिछले हफ़्ते एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने CNN को यह जानकारी दी।’

लिंक

हमें ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ और NDTV सहित कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिसमें CNN के हवाले से यही ख़बर दी गई है। लेकिन, किसी भी मीडिया रिपोर्ट्स में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से भारतीय तेल टैंकर गुज़रने के लिए भारत द्वारा चीनी युआन में व्यापार करने का कोई ज़िक्र नहीं है।

आगे की जाँच में, हमें भारतीय विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट MEA फैक्ट चेक का एक पोस्ट मिला। जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि एक भारतीय तेल टैंकर द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने के लिए ईरान को चीनी युआन में भुगतान करने का दावा फेक है।

लिंक

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि भारतीय तेल टैंकर द्वारा हार्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए ईरान को चीनी युआन में भुगतान किए जाने का दावा फेक है।