Home / Uncategorized / फैक्ट चेकः सुदर्शन न्यूज के पत्रकार ने मुस्लिम जनसंख्या पर पाकिस्तान का वीडियो शेयर किया 

फैक्ट चेकः सुदर्शन न्यूज के पत्रकार ने मुस्लिम जनसंख्या पर पाकिस्तान का वीडियो शेयर किया 

ट्विटर पर आलोक झा नाम के वेरीफाइड यूजर हैं। इनके बायो के मुताबिक ये सुदर्शन न्यूज के दिल्ली ब्यूरो चीफ हैं। आलोक झा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने 29 नवंबर 2022 को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहा है। बाइक के पीछे वाली सीट पर बुर्का पहने एक महिला अपने बच्चे साथ बैठी है। 

इस दौरान बाइक चलाने वाला बुजुर्ग व्यक्ति पीछे बैठी महिला को किस भी करता है। आलोक झा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “तभी इनकी आबादी कुकुरमुत्ते की तरह बढ़ रही है।”

Source: Twitter

फैक्ट चेकः 

वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए DFRAC की टीम ने वीडियो को कुछ फ्रेम्स में कन्वर्ट किया। इसके बाद उन फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। हमें यूट्यूब पर कराची लाइव (Karachi Live) नामक चैनल पर अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। इस वीडियो को 20 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया था। 

Source: Youtube

इस वीडियो के विवरण में बताया गया है कि कराची पुलिस ने एक बुजुर्ग शख्स को पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर स्टंट करने पर गिरफ्तार किया है। वहीं हमें यह वीडियो पाकिस्तान के एक अन्य यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। इस वीडियो को 19 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया था। 

Source: Youtube

निष्कर्षः 

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि आलोक झा द्वारा अपलोड किया गया वीडियो पाकिस्तान के कराची शहर का है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। 

Tagged: