सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी को लेकर गलत दावा वायरल, पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured

सोशल मीडिया पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस 14 सेकेंड के वीडियो में प्रियंका गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि- “सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हमारा पूरा जोर रोजगार दिलवाने में जाएगा और साढ़े छह सौ अस्सी करोड़।” सोशल मीडिया यूजर्स “साढ़े छह सौ अस्सी करोड़” कहे जाने पर प्रियंका गांधी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। 

एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “साढ़े छह सौ अस्सी करोड़ पहली रैली से ही धमाका शुरू. प्रियंका गांधी तो झांकी है, राहुल गांधी का भाषण अभी बाकी है।”

Twitter Post

वहीं इस वीडियो को कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। 

Source: TwitterPost
Source: Twitter
Source; Twitter
Source: Twitter
Source: Twitter
Source: Twitter

फैक्ट चेकः 

वायरल हो रहे वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने सबसे पहले वीडियो को कई फ्रेम्स में कन्वर्ट किया। जिसके बाद रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यूट्यूब पर The Tribune  द्वारा अपलोड किया गया वीडियो मिला। इस वीडियो को शीर्षक- “Live : Priyanka Gandhi to launch Congress’ poll campaign ‘Parivartan Pratigya Rally’ in Himachal” दिया गया है। 

YouTube

इस वीडियो के 1:16:10 सेकेंड से 1:16:22 सेकेंड के हिस्से में प्रियंका यह कहते हुए सुना जा सकता है कि- “लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हमारा पूरा जोर रोजगार दिलवाने में जाएगा और साढ़े छह सौ अस्सी करोड़… छह सौ अस्सी करोड़ का स्टार्ट-अप फंड बनवाएंगे।” 

प्रियंका गांधी यहां युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही हैं और इसी दौरान छह सौ अस्सी करोड़ को बोलने के दौरान उनकी जुबान फिसल गई थी और उन्होंने साढ़े छह सौ अस्सी करोड़ बोल दिया। हालांकि अगले ही पल उन्होंने अपने शब्दों को करेक्ट करते हुए छह सौ अस्सी करोड़ कहा। 

निष्कर्षः 

हमारे फैक्ट चेक से स्पष्ट हो रहा है कि प्रियंका गांधी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा गलत है। 

दावा- प्रियंका गांधी ने साढ़े छह सौ अस्सी करोड़ कहा

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स 

फैक्ट चेक- भ्रामक