फैक्ट चेक: क्या केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने छात्रों को प्रदर्शन खत्म करने को लेकर धमकाया? जानिए सच्चाई

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Generative AI Generative AI hi Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के हवाले से दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह छात्रों को विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की धमकी दे रहे है।

DFRAC ने अपनी जांच में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। दरअसल, राजनाथ सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। जांच में सामने आया कि उनके मूल वीडियो को एडिट कर उस पर अलग ऑडियो जोड़ा गया।

Source: X

सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर The Whistle Blower ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि ब्रेकिंग भारत के गृह मंत्री ने Gen Z छात्रों को चेतावनी दी है, “अगर उन छात्रों ने विरोध प्रदर्शन बंद नहीं किया, तो चाहे कितनी भी कीमत चुकानी पड़े, पूरी सरकारी ताकत का इस्तेमाल किया जाएगा और इस विरोध प्रदर्शन को खत्म कर दिया जाएगा।”

Source: X

Source: X

इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

Source: X

वायरल वीडियो के साथ किए गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने वायरल वीडियो को कीफ्रेम में कन्वर्ट कर रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसा ही एक वीडियो X (पूर्व ट्विटर) पर मिला। 22 जुलाई 2026 को डीडी न्यूज़ के आधिकारिक हेंडल से वीडियो को शेयर कर लिखा गया कि #WATCH | रक्षा मंत्री @rajnathsingh ने विपक्ष पर NEET के मुद्दे पर छात्रों और युवाओं के मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष संसदीय बहस के ज़रिए मुद्दे उठाने के बजाय ‘बनावटी’ गुस्सा पैदा कर रहा है। उन्होंने विपक्ष से सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन करने के बजाय संसद में चर्चा होने देने की अपील की। #MonsoonSession #ParliamentMonsoonSession #NEETIssue

Source: X

इसके अलावा ऐसा ही एक अन्य वीडियो हमें X (पूर्व ट्विटर) पर न्यूज़ एजेंसी ANI के हेंडल से शेयर किया हुआ मिला। 22 जुलाई 2026 को शेयर किए गए इस वीडियो को केप्शन देते हुए लिखा गया कि #WATCH | दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “…यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग हमारे देश के छात्रों और युवाओं को अपने राजनीतिक मकसद के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। PM मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार छात्रों और युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है… मुझे भरोसा है कि भारत के समझदार युवा ऐसी सभी कोशिशों को समझते हैं और वे विकास और राष्ट्र-निर्माण का रास्ता चुनेंगे। हम यह पक्का करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं कि किसी के साथ, खासकर हमारे युवाओं और छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो। विपक्ष के कुछ नेता लोगों के बीच बनावटी गुस्सा पैदा कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि यह छात्रों को गुमराह करने की एक नाकाम कोशिश है। हम युवाओं के प्रति संवेदनशील हैं। मॉनसून सत्र चल रहा है और सरकार ने सभी मुद्दों पर चर्चा करने की बात कही है। लेकिन विपक्ष संसद के बजाय सड़कों पर समाधान खोजने की गलत कोशिश कर रहा है… अगर विपक्ष गंभीर है तो उन्हें सत्र में हंगामा नहीं करना चाहिए, बल्कि वहां मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।”

ऐसे में हमने वायरल वीडियो की AI टूल Detect Video AI से भी जांच की। इस दौरान सामने आया कि वायरल वीडियो में AI से हेरफेर के संकेत मिले हैं। वीडियो में कई फोरेंसिक संकेत बढ़े हुए हैं, वीडियो के AI हेरफेर की 60% संभावना है।

इसके अलावा हमने एक अन्य AI टूल Hive Detect से वायरल वीडियो की जांच की। इस दौरान वायरल वीडियो के 98.1% AI-जनरेटेड स्पीच होने की संभावना सामने आई।

इस संबंध में हमने आईटी एक्सपर्ट मयंक शर्मा से बातचीत की। उन्होने वायरल वीडियो के बारे में बताया कि वीडियो को एडिट कर छेड़छाड़ की गई है। उन्होने आगे कहा कि वीडियो में अलग से ऑडियो जोड़ा गया है।

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वीडियो AI से एडिटेड किया हुआ है।

Claim Reviewकेंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने छात्रों को प्रदर्शन खत्म करने को लेकर धमकाया?
Claimed ByX User The Whistle Blower
Fact Checkभ्रामक

Our Sources

  1. X  Post by DD News, Posted on 22 July 2026.
  2. X  Post by ANI, Posted on 22 July 2026.
  3. Technical analysis by IT expert Mayank Sharma shared with DFRAC.
  4. Detect Video AI forensic analysis of the viral video.
  5. Hive AI Detector analysis of the viral video’s audio.