jabalpur cruise accident

फैक्ट चेकः बेटे को सीने से लगाए रखी मां की तस्वीर जबलपुर हादसे की नहीं है

Fact Check hi Featured Misleading

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसा हुआ। इस घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि कई लोगों को बचाया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जबलपुर की घटना का बताकर जमकर वायरल है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पानी में लाइफ जैकेट पहनी एक मां अपने बच्चे को सीने लगाए है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मांँ… एक ऐसा शब्द है, जिसमें पूरी दुनिया समाई होती है… जबलपुर की दुखद घटना…माँ की बांहो में सिमटा था वो मासूम सा जहांँ, पानी भी तोड़ ना सका उनकी आखिरी अरमान। ममता की ताकत आज फिर दुनिया ने देख ली , मौत आ गई मगर माँ ने औलाद की हिफाज़त न छौड़ी।’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर जबलपुर क्रूज हादसे की नहीं है। जांच के दौरान हमें वायरल तस्वीर के बारे में जबलपुर कलेक्टर के आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट मिला, जिसमें बताया गया है, ‘जबलपुर — यह फोटो एआई जनरेटेड है या अन्य किसी स्त्रोत की है। बरगी क्रूज दुर्घटना से इसका कोई संबन्ध नहीं है।’

लिंक

इसके अलावा, जब हमने इस तस्वीर की जांच AI डिटेक्टर टूल हाइव मॉडरेशन पर की, तो परिणाम सामने आया कि यह तस्वीर AI-जनरेटेड है। हाइव मॉडरेशन के अनुसार इस तस्वीर के 96.2% AI-जनरेटेड होने के चांस हैं। वहीं decopy.ai की जांच में इस वीडियो को 100 प्रतिशत AI-जनरेटेड पाया गया।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि वायरल तस्वीर जबलपुर क्रूज हादसे की नहीं है। जिला प्रशासन ने इस तस्वीर को जबलपुर घटना का होने से इनकार किया है। वहीं कई एआई-डिटेक्टर प्लेटफॉर्म्स ने इस वीडियो को एआई-जनरेटेड बताया है।