Manipur AI-generated

फैक्ट चेकः मणिपुर के लोगों ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का समर्थन नहीं किया, वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है

Fact Check hi Fake Featured

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया संघर्ष देखने को मिल रहा है। दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे पर हमले किए गए। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स भी सक्रिय हैं, जो इस संघर्ष को लेकर जमकर फेक और भ्रामक खबरें शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि भारतीय राज्य मणिपुर के लोगों ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का समर्थन किया है।

इस वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हम मणिपुर के लोग दिल से स्पष्ट तौर पर कहना चाहते हैं कि हम अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का खुले दिल से स्वागत करते हैं। हम मानते हैं कि यह क्षेत्रीय शांति के लिए उठाया गया जरूरी कदम है।’ (हिन्दी अनुवाद)

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह मणिपुर के युवाओं का पाकिस्तान के समर्थन करने का वास्तविक वीडियो नहीं है। इस वीडियो को AI-द्वारा बनाया गया है। हमने वीडियो को गौर से देखने पर पाया कि इस वीडियो में कई सारी विसंगतियां हैं, जो आम तौर पर AI-जनरेटेड वीडियो में होती हैं। इसके बाद हमारी टीम ने इस वीडियो की AI वीडियो डिटेक्टर टूल हाइव मॉडरेशन पर जांच की। जांच में परिणाम सामने आया कि इस वीडियो के AI-जनरेटेड होने के चांस 99.9% हैं, जो यह स्पष्ट करता है कि वीडियो को AI-द्वारा बनाया गया है।

हमारी टीम ने इस वीडियो की जांच एक अन्य AI-डिटेक्टर टूल डीपफेक-ओ-मीटर पर भी जांच की। हमने डीपफेक-ओ-मीटर पर AVSRDD (2025) मेथड से चेक किया। यहां परिणाम सामने आया कि यह वीडियो 100% AI-जनरेटेड है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का समर्थन करते मणिपुर के लोगों का वीडियो वास्तविक नहीं है। इस वीडियो को AI-द्वारा बनाया गया है। इसलिए यूजर का दावा फेक है।