
सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमे वे इस्लामिक टोपी पहने हुए दिखाई दे रहे है। उनकी इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि थलापति विजय ने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

Source: X
सोशल साइट X पर यूजर मुहम्मद सलमान ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि इस्लाम धर्म स्वीकार ने के बाद साउथ सुपर स्टार थालपति विजय ने दी बड़ी प्रतिक्रिया बोले मुसलमान बड़े दिल वाले होते हैं।

Source: X
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी ऐसा ही मिलता-जुलता दावा करते हुए थलापति विजय की वायरल तस्वीर को शेयर किया है।
फैक्ट चेक:

Source: X
वायरल तस्वीर के साथ किए गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसी ही तस्वीर X पर पॉलिमर न्यूज़ चैनल की एक पोस्ट में मिली। जहां तस्वीर के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि थलापति विजय की ये तस्वीर हाल ही में उनके द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी की है।

आगे की जांच में हमें नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट भी मिली। जिसमे बताया गया कि सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने पहले जुम्मे यानी 7 मार्च को चेन्नई में इफ्तार पार्टी रखी। थलपति विजय की इस इफ्तार पार्टी का आयोजन रोयापेट्टा के YMCA मैदान में किया गया था। इस पार्टी में चेन्नई की 15 मस्जिदों के इमामों को इन्वाइट किया गया था। और करीब 3000 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई थी। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ के मुताबिक, विजय ने इस दिन के लिए एक दिन का रोजा भी रखा था और नमाज पढ़ने के बाद ही उसे खोला था।

इसके अलावा हमें एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट मिली। जिसमे बताया गया कि थलपति विजय का जन्म ईसाई परिवार में हुआ था। वह तमिलनाडु राज्य के ईसाई वेल्लालर जाति से हैं।
निष्कर्ष:
अत: DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि थलापति विजय के इस्लाम धर्म अपनाने का दावा भ्रामक है। क्योंकि वायरल तस्वीर इफ्तार पार्टी की है।