
क्या बीएसएफ ने भारत - बांग्लादेश सीमा पर अख्तर जमाल नामक व्यक्ति की हत्या कर दी? नहीं, वायरल दावा गलत है।
सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने भारत- बांग्लादेश सीमा पर अख्तर जमाल नामक व्यक्ति की हत्या कर दी है।
Tactical Tribune नामक यूजर ने पोस्ट शेयर कर दावा किया, “भारतीय सेना ने त्रिपुरा – बांग्लादेश सीमा पर अख्तर जमाल नामक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद बांग्लादेश ने अपने सैनिकों को अलर्ट पर रखा है।”(हिन्दी अनुवाद)

फैक्ट चेकः
DFRAC टीम ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए संबंधित कीवर्ड सर्च किये। हमें hindusthansamachar की 5 फरवरी 2025 की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया है कि त्रिपुरा में अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को बीएसएफ कर्मियों द्वारा आत्मरक्षा में गोली मारी गई, जिससे वह घायल हो गया।
यह घटना सेपाहीजला जिले के बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) पुटिया के पास हुई। बाद की जांच में घायल व्यक्ति की पहचान अख्तर जमाल रोनी, निवासी पुटिया, बॉक्सानगर, सेपाहीजला, भारत के रूप में हुई। उसने स्वीकार किया कि वह बिना वैध दस्तावेजों के बांग्लादेश से भारत में प्रवेश कर रहा था।

इसके अलावा indianexpress की 5 फरवरी 2025 की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक महिला के साथ आए व्यक्ति ने कथित तौर पर बीएसएफ की चेतावनियों को नजरअंदाज किया और एक संतरी की बंदूक छीनने की कोशिश की। सीमा सुरक्षा बल के एक जवान के साथ झड़प में त्रिपुरा का संदिग्ध तस्कर घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान अख्तर जमाल रोनी के रूप में हुई है।

निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि अवैध रुप से भारत बांग्लादेश सीमा पार करने की कोशिश कर रहे अख्तर जमाल रोनी को बीएसएफ कर्मियों द्वारा आत्मरक्षा में गोली मारी गई। जिससे वह मामूली रुप से घायल हो गया। किसी भी मीडिया रिपोर्ट में अख्तर जमाल रोनी की मृत्यु की खबर नहीं है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।