क्या मुस्लिम प्रेमी, चाकू से काट रहा था हिन्दू प्रेमिका का गला? पढ़ें, वायरल वीडियो का फ़ैक्ट-चेक 

Fact Check hi Featured

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक नौजवान लड़के को पकड़ कर उसे मार रहे हैं। लड़की के गले पर कई कट के निशान हैं, इसके बावजूद वह, वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से मना कर रही है। एक तरफ लोग नौजवान की धुलाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की भी बात सुनने में आ रही है। 

ट्विटर पर अयोध्या नामक यूज़र ने वीडियो को कैप्शन दिया، “जे बात,  लो देखो, मोहब्बत की दुकान खुल गई?? पार्क में हिंदू लड़की को मार डालने के लिए लाया था।”

Tweet Archive Link

वीडियो में टेक्स्ट लिखा हुआ है, “जिहादी के प्रेम जाल में, फँसी हिन्दू लड़की का गला काट रहा था अब आखिर कब हिन्दू बचाएंगे”

वहीं अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स भी इसी तरह के दावे के साथ वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

Tweet Archive Link

Tweet Archive Link

फ़ैक्ट-चेक 

वायरल वीडियो की हकीकत जानने के लिए DFRAC टीम ने पहले वीडियो को कुछ की-फ्रेम कन्वर्ट किया। फिर उन्हें इंटरनेट पर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। 

अख़बार प्रभात खबर ने शीर्षक,“रांची : डैम घूम कर लौट रहे प्रेमी ने छात्रा पर चाकू से किया वार” के तहत 16 सिंतबर 2019 को न्यूज़ पब्लिश की है। 

इस न्यूज़ के अनुसार- लालपुर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़नेवाली चंदवा निवासी छात्रा के कथित प्रेमी अरविंद कुमार ने चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसकी सूचना पिठोरिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदवा निवासी महेंद्र साव के पुत्र अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

prabhatkhabar.com

रिपोर्ट में बताया गया है कि- अरविंद छात्रा का स्कूल का दोस्त है वह बाइक लेकर रविवार को रांची आया था। लालपुर से छात्रा व अरविंद पतरातू घाटी व डैम घूमने गये थे लौटने के क्रम में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अरविंद ने तेज धूप होने की बात कह कर बाइक को एक पेड़ के पास रोक दी और दोनों पेड़ के छांव में बैठ गये। इसी बीच छात्रा जब तक कुछ समझ पाती अरविंद ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

वहीं अन्य मीडिया हाइसेज़ ने भी इस घटना को कवर किया है। 

bhaskar.com & aajtak.in 

निष्कर्ष: 

DFRAC के इस फ़ैक्ट-चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो लगभग चार साल पुराना, 2019 का है। यह घटना रांची की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़का अरविंद कुमार और लड़की दोनों एक ही समुदाय के हैं, इसमें कोई कम्यूनल एंगल नहीं है, इसलिए सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा भ्रामक है।