![](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-23-at-11.29.55-AM.jpeg)
स्वर कोकिला के नाम से मशहूर गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर को पिछले दिनों कोरोना हो गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के प्रसिद्ध ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत सुधार में हो रहा है। दरअसल कोरोना संक्रमण की वजह से उन्हें निमोनिया हो गया था।
वहीं सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन के बारे में अफवाहें फैलने लगीं। लोग उनकी निधन की खबरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे हैं। कई यूजर्स ने इस खबर को ट्वीट करते हुए निधन की बात कही।
1
|
2
|
फैक्ट चेकः
लता मंगेशकर के निधन की वायरल हो रही खबरों का हमारी टीम ने फैक्ट चेक किया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ अपडेट में बताया है। हालांकि वह अभी भी आईसीयू में ही हैं।
ईस्ट मोजो और बिजनेस टुडे द्वारा प्रकाशित समाचार के मुताबिक ब्रीच कैंडी अस्पताल ने अपने हेल्थ अपडेट में बताया है कि उनकी हालत में मामूली सुधार हुआ है। वह अभी भी आईसीयू में हैं।
https://www.eastmojo.com/national/2022/01/22/lata-mangeshkar-showing-signs-of-improvement-in-icu/
https://www.businesstoday.in/coronavirus/story/lata-mangeshkar-showing-signs-of-improvement-still-in-icu-says-her-doctor-319983-2022-01-22
आपको बता दें कि लता मंगेशकर कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद 8 जनवरी से ही ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
निष्कर्षः
फैक्ट चेक से साबित हो रहा है कि लता मंगेशकर के निधन की अफवाह फैलाई गई है। वहअभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। सोशल मीडिया के यूजर्स खबरों का सत्यापन किए बगैर अफवाहें ना फैलाएं।