Home / Featured / फैक्ट चेकः क्या कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- ‘गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं’

फैक्ट चेकः क्या कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- ‘गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयानों को बीजेपी, आरएसएस और मीडियावाले तुरंत लपक लेते हैं। दिग्विजय सिंह फिर एक बार सुर्खियों में हैं। उनका एक भाषण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस भाषण को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं है।

दिग्विजय सिंह की तीखी आलोचना
दिग्विजय सिंह की तीखी आलोचना

 

 

सोशल मीडिया के यूजर्स इस वीडियो को शेयर करके उनकी की तीखी आलोचना कर रहे हैं, साथ ही उनसे माफी की मांग भी कर रहे हैं।

फैक्ट चेकः

वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। हालांकि वहां पर कोई अधिक जानकारी नहीं मिली। इसके बाद हमने यूट्यूब पर “Digvijay Singh on Cow” सर्च किया। जिसके बाद हमें HW न्यूज का 26 दिसंबर 2021 को प्रकाशित एक वीडियो लिंक मिला। लिंक ओपेन करने हमें उनका का वह भाषण मिला, जिसको सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित तुलसी नगर नर्मदा मंदिर भवन में 25 दिसंबर को कांग्रेस की जनजागरण अभियान सभा को संबोधित किया था। वीडियो लिंक में 1:30 से 2:20 मिनट पर दिग्विजय सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “सावरकर ने अपनी किताब में लिखा कि हिंदू धर्म का हिंदूत्व के साथ कोई संबन्ध नहीं है। गाय ऐसा पशु है जो खुदके मल में लोट लेती है, वो कहा से हमारी माता हो सकती है और उसके गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है।”

दिग्विजय सिंह इस दौरान वहां उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर ये भी तस्दीक करते हैं कि सावरकर की ये बात किस-किस को पता है। इसलिए यहां एक बात स्पष्ट होती है कि वह ये बयान सावरकर द्वारा लिखी किताब का हवाला देकर कह रहे थे। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा झूठा और फेक है।

Tagged: