ट्विटर यूजर @iSandeepBisht ने 7 सितंबर 2021 को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें दावा किया गया है कि एक बच्चा उबलते हुए तेल में बैठकर ध्यान कर रहा है। वहीं आस-पास तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई और वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि लड़के पर ऊबलता तेल का कोई असर नहीं हो रहा है।
ट्वीटर पर 24 घंटे से भी कम समय के भीतर, वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है साथ ही इसे हजारों लोगों द्वारा शेयर किया जा चुका है। इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है “दिस इज 2021 इंडिया”। वहीं कई लोगों ने वीडियो को बाल शोषण बताते हुए रीट्वीट किया है, लेकिन यह वीडियो पर प्राप्त प्रतिक्रिया का अंश हैं। वहीं कई लोगों ने इसे चमत्कार का कारनामा बताया है और इस चमत्कार को अपने पोस्ट पर दिखाने के लिए वीडियो को शेयर किया है।
फैक्ट चेकः
वीडियो के मुख्य फ़्रेमों पर एक साधारण रिवर्स इमेज सर्च करने पर सामने आया कि 2019 में Esakal नामक वेबसाइट पर एक लेख था। जिसने दो साल पहले इस स्टंट का पर्दाफाश किया था। लेख के अनुसार, शाहजी भोसले नाम के एक व्यक्ति ने इस स्टंट को बनाने के लिए लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पद्धति को विस्तार से खारिज कर दिया। दरअसल जिस बर्तन में लड़का बैठा है उसमें बुलबुले बनाने के लिए नीचे एक पंप लगा हुआ है। और वह खौलता हुआ तेल नहीं है।
इसलिए संदीप बिष्टी द्वारा किया गया दावा दो मायने में झूठा है, पहला वीडियो 2021 का नहीं बल्कि 2019 का है और दूसरा कि यह चमत्कार पूरी तरह से फर्जी है। इसलिए यह दावा झूठा है।