Home / Featured / फैक्ट चेक: क्या महोबा थाने की महिला कांस्टेबल का हुआ बलात्कार ?

फैक्ट चेक: क्या महोबा थाने की महिला कांस्टेबल का हुआ बलात्कार ?

महोबा उत्तर प्रदेश का एक जिला है, जो की 9वीं शताब्दी में बने सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में महोबा थाने की एक महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है, महिला कांस्टेबल को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करा गया है क्युकी उसने ज़हर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। हिंदुस्तान अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने भी महिला कांस्टेबल से अपने संबंधों का जिक्र किया और अपराध करने के आरोप में दोषी कांस्टेबल अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hindustan

 

आदित्य न्यूज ने भी यही कहानी पोस्ट की है कि कैसे महोला जिले के पनवाड़ी इलाके की एक महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार हुआ और महिला ने ज़हर कहकर जाने देने की कोशिश।

Aditya News

 

फैक्ट चेक

ट्वीट को क्रॉस-चेक करने के बाद हमें महोबा पुलिस का एक ट्वीट मिला जिसमें दैनिक जागरण और हिंदुस्तान जैसे अखबारों  द्वारा किए गए दावों का खंडन किया गया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की यौन शोषित से पीड़ित महिला महोबा पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल नहीं है। उन्होंने इस बात का विरोध भी किया की बिना पूरा सच जाने कैसे मीडिया हाउसेस आरोप लगा देते है ।

इसके अलावा, यूपी पुलिस फैक्ट चेक ने भी पोस्ट को दोबारा प्रकाशित किया और इस खबर का खंडन किया कि पीड़िता महोबा पुलिस स्टेशन में एक महिला कांस्टेबल नहीं है।

निष्कर्ष: इसलिए, यह खबर भ्रामक है क्योंकि पीड़िता महोबा पुलिस स्टेशन की महिला कांस्टेबल नहीं है।

दावा समीक्षा: क्या महोबा थाने की महिला कांस्टेबल का हुआ बलात्कार?

दावा द्वारा: हिंदुस्तान, आदित्य न्यूज

फैक्ट चेक: भ्रामक

 

 

 

Tagged: