सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार की हार के बाद वहां फिलिस्तीन का झंडा फहराया गया। वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि यह घटनाक्रम क्षेत्र की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और फिलिस्तीन के समर्थन का प्रतीक है।

Source: Facebook
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर यूजर मुहम्मद मुजाहिद ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि “इजराइल में नेतन्याहू सरकार की हार के बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब वहां फिलिस्तीन का झंडा फहराया गया। इस घटनाक्रम को क्षेत्र की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और फिलिस्तीन के समर्थन के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।”

Source: Facebook

Source: Facebook
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल वीडियो को मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर किया है।
फैक्ट चेक:

Source: Youtube
वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसा ही मूल वीडियो यूट्यूब पर मिला। 09 नवंबर 2026 को न्यूज़ चैनल DW News ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि “बर्लिन में रीचस्टैग के बाहर एक स्मारक से फिलिस्तीन-समर्थक कार्यकर्ताओं ने जर्मनी का ‘फ्लैग ऑफ यूनिटी’ (एकता का झंडा) हटा दिया और उसकी जगह फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया। पुलिस ने उस झंडे को हटा दिया और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। ‘पीसफुली अगेंस्ट जेनोसाइड’ (नरसंहार के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से) नामक समूह ने इसकी जिम्मेदारी ली है।”

Source: Anadolu
आगे की जांच में हमें वायरल वीडियो से जुड़ी तुर्किये की न्यूज़ एजेंसी अनादोलु की भी रिपोर्ट मिली। 08 नवंबर 2026 को पब्लिश इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो को भी अटेच किया गया। इसके साथ ही रिपोर्ट को हेडिंग देते हुए लिखा गया कि “कार्यकर्ताओं ने जर्मन संसद के बाहर फिलिस्तीनी झंडा फहराया” वहीं रिपोर्ट में आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि “रविवार को संसद के सामने लगे एक खंभे से जर्मनी का राष्ट्रीय झंडा हटाकर फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की इजरायल-समर्थक नीति और गाजा में हो रहे युद्ध अपराधों पर उसकी चुप्पी की कड़ी आलोचना की। ‘पीसफुली अगेंस्ट जेनोसाइड’ (नरसंहार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध) नामक समूह ने कहा कि इस कदम का मकसद फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों और नरसंहार को रोकने में जर्मन राजनेताओं की विफलता का विरोध करना था।”

Source: The Telegraph
इसके साथ ही हमें इस संबंध में न्यूज़ पेपर द टेलीग्राफ की भी एक अन्य रिपोर्ट मिली। 09 नवंबर 2026 को पब्लिश इस रिपोर्ट को हेडिंग देते हुए कहा गया कि “कार्यकर्ताओं ने जर्मनी के राइखस्टाग पर फिलिस्तीनी झंडा फहराया” रिपोर्ट में आग बताया गया कि “इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारी ने रैहस्टाग के बाहर 30 मीटर ऊंचे खंभे पर चढ़कर जर्मन ध्वज को हटाकर फिलिस्तीनी ध्वज फहरा दिया। 22 वर्षीय इस युवक ने रविवार को बर्लिन के प्लात्ज़ डेर रिपब्लिक में स्थित ध्वजदंड पर चढ़कर एकता ध्वज को नीचे फेंक दिया। 60 वर्ग मीटर का यह ध्वज जर्मनी का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है। स्तंभ के शीर्ष पर लटके हुए, नरसंहार विरोधी आंदोलन के इस कार्यकर्ता ने 20 और 32 वर्ष के दो अन्य पुरुषों की सहायता से फिलिस्तीनी ध्वज फहराया।”

Source: The Berliner
इसके अलावा हमें इस संबंध में न्यूज़ पोर्टल The Berliner की भी एक अन्य न्यूज़ रिपोर्ट मिली। 09 नवंबर 2026 को पब्लिश रिपोर्ट को हेडिंग देते हुए लिखा गया कि “एक व्यक्ति ने राइखस्टाग के सामने फिलिस्तीनी झंडा फहराया” वहीं रिपोर्ट में बताया गया कि “रविवार को लगभग 11:30 बजे, 22 साल का एक युवक ‘प्लात्ज़ डेर रिपब्लिक’ (Platz der Republik) पर लगे खंभे पर चढ़ गया। उसने वहां से जर्मन झंडा उतारा और उसे ज़मीन पर फेंक दिया। उसकी जगह उसने फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया। 20 और 32 साल के दो अन्य व्यक्ति खंभे के नीचे खड़े थे और उसकी मदद कर रहे थे। आज सुबह, ‘पीसफुली अगेंस्ट जेनोसाइड’ (Peacefully Against Genocide) नाम के एक समूह ने इसकी ज़िम्मेदारी ली। एक ऑनलाइन बयान में उन्होंने कहा कि यह “फिलिस्तीन के लोगों के साथ नागरिक समाज की एकजुटता” दिखाने के लिए किया गया था।”
निष्कर्ष:
DFRAC की पड़ताल से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर इजराइल में नेतन्याहू सरकार की हार के बाद फिलिस्तीन का झंडा फहराए जाने का दावा भ्रामक है। दरअसल, वायरल वीडियो 08 नवंबर 2026 को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित संसद भवन (रीचस्टाग) के बाहर हुई घटना का है। यहां फिलिस्तीन समर्थक कार्यकर्ताओं ने जर्मनी का राष्ट्रीय ध्वज हटाकर फिलिस्तीन का झंडा फहराया था।
| Claim Review | इजराइल में नेतन्याहू सरकार की हार के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराए जाने का दावा भ्रामक |
| Claim By | सोशल मीडिया यूज़र्स |
| Fact Check | भ्रामक दावा |
Source:
- DW News – Youtube Video
- Anadolu Agency – News Report
- The Telegraph – News Report
- The Berliner – News Report
