mohammad junaid cjp

फैक्ट चेकः CJP प्रोटेस्ट वाले जुनैद पर उनके साले ने धर्मांतरण या गो-हत्या के आरोप नहीं लगाए, वायरल दावा भ्रामक है

Fact Check hi Featured Misleading

दिल्ली के जंतर मंतर पर जब कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन चल रहा था, तब प्रदर्शनकारियों के खाना-पानी का इंतजाम करते मोहम्मद जुनैद नामक शख्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। अब एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद जुनैद के साले ने उन पर धर्मांतरण और गोहत्या के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ये आरोप लगा रहा है।

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए Saurabh Active नामक यूजर ने लिखा, ‘लो साथियों जुनैद धर्मान्तरण कराता था खुद उसके साले ने यह बात बताई ये है इनके असली चेहरे फिर भी टोटी भाया इसके लिये परेशान केवल इसलिए की ये एक मूला फिर वो चाहे ही हो। फिर भी कुछ बेवकूफ हिन्दू इस नमाजवादी पार्टी को वोट देते हैं।’

लिंक

इसके अलावा इस वीडियो को Riniti Chatterjee नामक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, ‘जुनैद के साल ने बता दिया कि जुनैद धर्मांतरण में बड़े पैमाने पर शामिल है और उसके घर हथियार भरे पड़े है , किसी भी धर्मांतरण वाले दिन गाय काटा जाता है और इसमें एक शाहनवाज नाम का कसाई भी शामिल है । साले साहब को धन्यवाद जो इसकी पोल खोल दी’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को सीजेपी के मोहम्मद जुनैद से जोड़ते हुए शेयर किया है, जिसे यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। दरअसल वीडियो में दिख रहा शख्स जिस जुनैद पर आरोप लगा रहा है, वह सीजेपी प्रदर्शन वाले मोहम्मद जुनैद नहीं हैं। यह आरोप जुनैद अंसारी नामक शख्स पर लगे हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले फुलत गांव का रहने वाला है। वहीं DFRAC से बात करते हुए मोहम्मद जुनैद ने वायरल दावे के फेक करार दिया है। उन्होंने बताया कि वह अभी तक अविवाहित हैं।

हमने वायरल वीडियो की जांच के लिए सबसे पहले वीडियो को की-फ्रेम्स में कन्वर्ट किया, फिर इन फ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो swamiyashveermaharaj नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 जुलाई को पोस्ट मिला। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है, ‘फुलत मदरसे में धर्मांतरण के आरोपी हफिजुर्रहमान के बेटे जुनैद के साले ने भी अपने जीजा, उसके पिता, भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हिन्दुओ के धर्मान्तरण के बाद खुशी मे मदरसे में गौ मांस की दावत दी जाती थी’

लिंक

वहीं शाह टाइम्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 जुलाई को पोस्ट एक वीडियो में भी वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स को देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ टेक्स्ट लिखा है, ‘मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे एक परिवार ने फुलत मदरसे के संचालक हिफजूर्रहमान, उनके बेटों और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। संचालक के बेटे जुनैद की पत्नी, उसके पिता और भाई ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मदरसे में धर्मांतरण और गौहत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही।’

लिंक

मुजफ्फरनगर की इस घटना के बारे में 11 जुलाई को नवभारत टाइम्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टकार्ड शेयर किया गया है, इस पोस्टकार्ड में वही शख्स दिख रहा है, जो वायरल वीडियो में है। इस पोस्टकार्ड के साथ जानकारी दी गई है, ‘यूपी के मुजफ्फरनगर में फुलत गांव के मदरसा दारुल उलूम रहिमिया से जुड़े कथित धर्मांतरण प्रकरण में शुक्रवार को नया घटनाक्रम सामने आया। मदरसे के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी के बेटे जुनैद अंसारी की पूर्व पत्नी नाजिया ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और मदरसे से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए। नाजिया ने दावा किया कि वह स्वयं उन गतिविधियों की प्रत्यक्ष गवाह रही हैं, जिनके माध्यम से कथित तौर पर लोगों का धर्मांतरण कराया जाता था। गौरतलब है कि मदरसा के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी और उनके बेटे जुनैद अंसारी के खिलाफ पहले से ही धर्मांतरण संबंधी शिकायत पर रतनपुरी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।’

लिंक

वहीं, 16 जुलाई की नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है, ‘मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया से जुड़े धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने नामजद मदरसे के संचालक मौलाना हिफजुर्रहमान अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।’ इस रिपोर्ट में जुनैद अंसारी की फोटो भी प्रकाशित की गई है।

लिंक

आगे की जानकारी के लिए DFRAC की टीम ने शाह टाइम्स के मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार वसी सिद्दीकी संपर्क किया। वसी ने हमें भी बताया कि वायरल वीडियो फुलत गांव के जुनैद अंसारी से संबंधित है। उन्होंने कहा कि फुलत प्रकरण में जुनैद अंसारी की पूर्व पत्नी और उनका परिवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और उन्होंने फुलत मदरसे के संचालक हिफजूर्रहमान, उनके बेटों और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

वहीं हमारी टीम ने मोहम्मद जुनैद से भी संपर्क किया। जुनैद से वायरल दावे के फेक करार देते हुए कहा कि उनकी शादी नहीं हुई है और वह अविवाहित हैं।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि यह दावा गलत है। वायरल वीडियो का CJP प्रदर्शन वाले मोहम्मद जुनैद से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में आरोप लगाने वाले शख्स ने मुज्फ्फरनगर के फुलत गांव के मदरसा संचालक के बेटे जुनैद अंसारी पर आरोप लगाए थे। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।

Claim ReviewBrother-in-law accuses Mohammad Junaid—known for CJP protests—of religious conversion or cow slaughter.
Claimed ByX UserSaurabh Active, Riniti Chatterjee & others
Fact CheckMisleading

Our Sources:

  1. Instagram Post by swamiyashveermaharaj, Posted on July 10, 2026
  2. Instagram Post by shahtimesnews, Posted on July 10, 2026
  3. Instagram Post by nbt_news, Posted on July 11, 2026
  4. News Report of NBT, Published on July 16, 2026
  5. Mohammad Junaid Statement to DFRAC
  6. Shah Times Journalist Wasi Siddiqui Statement to DFRAC