सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के बारे में जमकर फेक न्यूज फैलाया जा रहा है और उनके बारे में काफी आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जा रही हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का भी एक बयान शेयर किया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर इमरान मसूद ने अखिलेश यादव पर तंज किया है।
इमरान मसूद के कथित बयान वाले वायरल पोस्टकार्ड में लिखा है, ‘हमारे बाबा साहब ने देश की सभी बालिग लड़कियों को अपनी पसंद का लड़का चुनकर शादी करने का अधिकार दिया हुआ है, अब यह लड़कियों कि मर्जी है कि वो किसी नाइजीरियाई से शादी करे या फिर किसी पाकिस्तानी से’। इस पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 नामक यूजर ने लिखा, ‘अखिलेश भैया पर इस तरह का तंज नहीं करना चाहिए था। बेटी किसी की भी हो, बेटी ही होती है।’

इसी पोस्ट की रिप्लाई में Triloki Nath Chaudhary(मोदी का परिवार) एक शख्स ने इमरान मसूद के पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए लिखा है, ‘जिhaदी सोनी बात किसी की हो नजर लव-जिहाद पर रहतीं हैं’

फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि इमरान मसूद ने अखिलेश यादव की बेटी पर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और उनका फेक बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जांच के दौरान हमने पाया कि वायरल पोस्टकार्ड पर नवभारत टाइम्स (NBT) का लोगो लगा है। इसके बाद हमने NBT के सोशल मीडिया हैंडल्स को देखा। हमने पाया कि इमरान मसूद का हाल ही में एक पोस्टकार्ड प्रकाशित है, जिस पर उनका राहुल गांधी के बारे में बयान दिया है। इसके अलावा हमें अखिलेश यादव या उनकी बेटी के संदर्भ में इमरान मसूद का कोई बयान नहीं मिला।

आगे की जांच के लिए हमने इमरान मसूद से संपर्क किया। इमरान मसूद ने वायरल बयान को पूरी तरह से फेक करार दिया। उन्होंने DFRAC से बताया कि वह बेटियों का सम्मान करते हैं, उनकी भी बेटी है और वह कभी भी अखिलेश यादव या किसी अन्य की बेटी के बारे में इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को अपनी बेटी की तरह बताया है।
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि वायरल दावा पूरी तरह से फेक है। इमरान मसूद ने अखिलेश यादव की बेटी पर अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी नहीं है। वहीं, NBT ने भी इमरान मसूद के फेक बयान का पोस्टकार्ड पब्लिश नहीं किया है।

