सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू तथा कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बेडमिंटन कोर्ट पर अन्य लोगों के साथ दिखाई दे रहे है। वायरल तस्वीर के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वायरल तस्वीर लंदन की है। जहां जस्टिस सूर्यकांत, कानून मंत्री और उनके साथ 75 अन्य जज सरकारी धन पर बैंडमिंटन खेलने पहुंचे है।

Source: X
सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर पुष्पराज यादव ने वायरल तस्वीर के हवाले से लिखा कि “जस्टिस सूर्यकांत, कानून मंत्री और उनके साथ 75 अन्य जज, लंदन में सरकारी धन पर मौज उड़ाते हुए यहां की गर्मी से दूर ठंडे मौसम में आपस में बैडमिंटन खेल रहे हैं.. और कांग्रेसी सोच रहे हैं कि वे SIR और राज्यसभा चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाएंगे..”

Source: X
वहीं एक अन्य वेरिफाइड यूजर आदित्य कुमार पांडे ने वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा कि “#BREAKING प्रधानमंत्री महोदय देश के नागरिकों को साल भर विदेश न जाने की शिक्षा दे रहे थे और यहाँ मंत्री जी 75 जजों के साथ बैडमिंटन खेलने लंदन पहुँच गए। भारत में बैडमिंटन कोर्ट नहीं हैं? या सारा बलिदान सिर्फ़ आम जनता के लिए है? #LongestServingElectedPMModi”
फैक्ट चेक:

Source: NDTV
वायरल तस्वीर के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें तस्वीर के संबंध में एनडीटीवी की एक मीडिया रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट देखने पर पता चलता है कि वायरल तस्वीर आल इंडिया जजेस बैंडमिंटन प्रतियोगिता – 2025 की है। जिसमे तत्कालीन सीजेआई, किरण रिजिजू तथा अर्जुन राम मेघवाल आदि ने भाग लिया।

Source: Facebook
आगे की जांच में हमें फेसबुक पर इस संबंध में एक वीडियो भी मिला। 29 नवंबर 2025 को अपने आधिकारिक पेज पर वीडियो को पोस्ट कर किरण रिजिजू ने लिखा कि “फिट जज, फिट ज्यूडिशियरी के लिए। ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में, मैंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत जी; जस्टिस विक्रम नाथ जी; MoS श्री अर्जुन राम मेघवाल जी के साथ कोर्ट शेयर किया।”

Source: Facebook
इसके अलावा हमें फेसबुक पर इस बारे में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की 29 नवंबर 2025 की एक पोस्ट मिली। जिसमे उन्होने लिखा कि “आज नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में आयोजित All India Judges’ Badminton Championship 2025 में माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री Kiren Rijiju जी के साथ सहभागिता की। खेल हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, साथ ही टीम भावना, अनुशासन और सहयोग की प्रेरणा भी देते हैं। आज बैडमिंटन कोर्ट पर साथ खेलते हुए अपनापन और खेलभावना का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ। #FitIndia #KheloIndia #Badminton”

Source: X
वहीं वायरल तस्वीर के साथ किये गए दावे के संबंध में हमें किरण रिजिजू का एक ट्वीट भी मिला। 11 जून 2026 को अपने आधिकारिक हेंडल से किये गए इस ट्वीट में उन्होने लिखा कि “यह फेक न्यूज़ कौन फैला रहा है कि जज बैडमिंटन खेलने लंदन गए हैं? दिल्ली में बार एंड बेंच के लिए रेगुलर बैडमिंटन इवेंट होता है। मुझे आखिरी बार 2025 में फिटनेस और स्पोर्ट्स को प्रमोट करने के लिए बुलाया गया था! यह ज्यूडिशियरी और भारत के ज़रूरी इंस्टीट्यूशन को बदनाम करने की साज़िश है।

इसके अलावा हमें पीआईबी का एक फैक्ट चेक भी मिला। इस फैक्ट चेक में वायरल तस्वीर के साथ किये गए दावे को फेक बताते हुए लिखा गया कि “विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री @KirenRijiju और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री, @arjunrammeghwal
न्यायाधीशों के साथ लंदन प्रवास पर हैं और बैडमिंटन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं। #PIBFactCheck यह दावा #फर्जी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री @KirenRijiju और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री, @arjunrammeghwal लंदन प्रवास पर नहीं हैं। वायरल की जा रही तस्वीरें लंदन की नहीं हैं। ये तस्वीरें नवंबर 2025 में नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक बैडमिंटन कार्यक्रम के दौरान ली गई थीं।”
निष्कर्ष:
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा यह दावा भ्रामक और फर्जी है कि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू, जस्टिस सूर्यकांत तथा अन्य न्यायाधीश सरकारी खर्च पर बैडमिंटन खेलने लंदन गए थे। जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर नवंबर 2025 में नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित All India Judges’ Badminton Championship 2025 की है।

