सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक तस्वीर में सीएम योगी को दूल्हा-दुल्हन के साथ बैठा देखा जा सकता है। यूजर्स इस तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बीजेपी नेता रामलाल की भतीजी की फैजान करीम के साथ हुए निकाह में सीएम योगी शामिल हुए थे। वायरल तस्वीर पर टेक्स्ट भी लिखा है, ‘BJP महामंत्री रामलाल की भतीजी से फैजान करीम के निकाह में योगी रहे थे हाजिर. गरीब मुस्लिम से नफरत और मालदार दामाद पहली पसंद गजब हो गया’।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘BJP महामंत्री रामलाल की भतीजी से फैजान करीम के निकाह में योगी रहे थे हाजिर. गरीब मुस्लिम से नफरत और मालदार दामाद पहली पसंद गजब हो गया’

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने भी इस तस्वीर को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है, जिसे यहां देखा जा सकता है।
फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि यह दावा भ्रामक है। सीएम योगी की तस्वीर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे की शादी में शामिल होने की है। वायरल तस्वीर के संदर्भ में जांच करने पर हमने पाया कि सीएम योगी की संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार की शादी की तस्वीर उनके दोस्त डॉ अंकित मोगा ने 12 दिसंबर 2025 को फेसबुक पर शेयर किया है।
उन्होंने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र अपूर्व—जो झारखंड के माननीय #राज्यपाल श्री संतोष गंगवार के सुपुत्र हैं—की भव्य शादी का साक्षी बनना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। इस समारोह की शोभा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई, जिससे यह अवसर सचमुच यादगार और ऐतिहासिक बन गया। अपूर्व और उनकी सुंदर दुल्हन के लिए मैं जीवन भर सफलता, खुशियों और आपसी साथ की कामना करता हूँ। आप दोनों का साथ-साथ यह सफर मंगलमय हो!’ (हिन्दी अनुवाद)

इसके अलावा सीएम योगी की तस्वीर के साथ ईटीवी भारत ने भी 12 दिसंबर 2025 को एक न्यूज प्रकाशित की है, जिसमें बताया गया है, ‘झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे की शादी में पहुंचे सीएम योगी‘।

वहीं हमें बीजेपी नेता रामलाल की भतीजी की शादी फैजान करीम से होने के संदर्भ में दैनिक भास्कर की सात साल पुरानी एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट बताया गया है, ‘रामलाल की भतीजी श्रेया गुप्ता की शादी सोमवार को गोरखपुर की कांग्रेस नेता डाॅ. सुरहिता चटर्जी करीम के बेटे फैजान करीम के साथ वैदिक रीति-रिवाज से हुई। लखनऊ में आयोजित विवाह कार्यक्रम में दोनों दलों के नेताओं ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। समारोह में पहुंचाने वालों में राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव के अलावा कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी शामिल थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में नहीं आए।’

वहीं, हमारी टीम ने इस मामले पर और ज्यादा जानकारी के लिए लखनऊ के पत्रकार अबु अशरफ जीशान से संपर्क किया। जीशान ने बताया कि यह तस्वीर झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे की शादी की है।
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया किया गया दावा भ्रामक है। वायरल तस्वीर सीएम योगी का झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे की शादी में शामिल होने की है।

